कराची के एक मदरसे में 13 साल के लड़के का शव मिला, जिसका कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें मदरसे का शिक्षक भी शामिल है। परिवार का आरोप है कि लड़के ने पहले भी शोषण की शिकायत की थी।

कराची। पाकिस्तान के कराची के गडाप टाउन में एक मदरसे में 13 साल के लड़के का शव मिला है। कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया गया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एआरवाई न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, लड़के का शव मुजीब उर रहमान सुपर हाईवे के पास गडाप टाउन के मदरसे में पाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, लड़के का गला घोंटकर मारने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

इसके अलावा, पुलिस ने यह भी कहा कि लड़के को प्रताड़ित किया गया था और बलात्कार किया गया था। एआरवाई न्यूज के अनुसार, मदरसा शिक्षक सहित दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

लड़के ने की थी शारीरिक शोषण की शिकायत
मृतक लड़के के परिवार ने बताया कि वह तीन साल से मदरसे में पढ़ रहा था और पहले शिक्षक द्वारा शारीरिक शोषण की शिकायत कर चुका था।
एआरवाई न्यूज के अनुसार, उन्होंने मांग की कि अधिकारी जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। लड़के के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई का यौन शोषण किया गया था और पांच महीने पहले इसी तरह की शिकायत का जिक्र किया था। उसने दावा किया कि शिक्षक सहित तीन से चार व्यक्ति इस जघन्य कृत्य में शामिल थे, और कड़ी सजा की मांग की।