
Lok Sabha Election 2024: INDIA के प्रमुख घटक दल आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। आप ने दिल्ली और हरियाणा के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, आसाम और गुजरात में चुनाव लड़ेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने कहा कि आप देश के 5 राज्यों में इंडिया अलायंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पांच राज्यों में हम 29 कैंडिडेट उतारने जा रहे हैं।
कहां किसको मिला टिकट?
आम आदमी पार्टी ने ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपने विधायक कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। कुलदीप कुमार, आरक्षित सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। इस बार आप ने उनको सामान्य सीट से लोकसभा कैंडिडेट बनाया है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती प्रत्याशी बनाए गए हैं। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान को प्रत्याशी बनाया गया है तो पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। हरियाणा में आप एकमात्र कुरुक्षेत्र सीट से लड़ेगी। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीते दिनों समझौता
दरअसल, इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बीते दिनों समझौता फाइनल हुआ। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कुल 7 सीटों में 4-3 के फार्मूले पर समझौता किया। यानी चार सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी तरह गुजरात में कांग्रेस ने दो सीटें आम आदमी पार्टी को दी है। जबकि गोवा में सभी सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों दल आमने सामने होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों यह ऐलान किया था कि कांग्रेस और आप ने मिलकर यह तय किया है कि पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ेंगी। यहां आप सभी 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.