दिल्ली में 3 मौतों के बाद जागी आप सरकार, कोचिंग संस्थानों के लिए लाएगी नया कानून

Published : Jul 31, 2024, 11:00 AM ISTUpdated : Jul 31, 2024, 11:42 AM IST
atishi 11.jpg

सार

दिल्ली के राजेंद्र नगर में हादसे के बाद आम आदमी पार्टी ने नए कोचिंग संस्थानों के लिए नया कानून लाने की घोषणा की है। इस बारे में जल्द ही बैठक की जाएगी। 

नई दिल्ली। नई दिल्ली में राजेंद्र नगर इलाके में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की डूबने से मौत के बाद आप सरकार नींद से जाग गई है। सरकार ने कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए नया कानून लाने की घोषणा कर दी है। आप मंत्री आतिशी ने कहा कि नया कानून लाने के लिए जल्द ही बैठक की जाएगी। 

कोचिंग सेंटर के लिए नियम तय करेगी समिति
दिल्ली में कोचिंग सेंटरों के लिए अब नये नियम तय किए जाएंगे। आप सरकार ने तय किया है कि कोचिंग सेंटरों के लिए अधिकारियों और छात्रों की एक समिति गठित की जाएगी जो कोचिंग के संचालन को लेकर फैसले लेगी। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट का प्रयोग क्लास चलाने या लैब या लाइब्रेरी के तौर पर करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

पढ़ें दिल्ली कोचिंग हादसा के बाद युवा पुलिस अधिकारी अंजलि कटारिया का वीडियो वायरल

30 कोचिंग सेंटर सीज, 6 दिन में आएगी मजेस्ट्री जांच रिपोर्ट 
दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद आप सरकार ने अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर और प्रीत विहार में छापेमारी कर 30 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 200 कोचिंग सेंटरों को नोटिस भी दिया गया है। ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के मामले में 6 दिन में मजेस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। आप मंत्री ने कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी इस घटना में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजेंद्र नगर राव आईएएस कोचिंग सेंटर में हुई थी घटना
राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर में बीते शनिवार को हुई घटना में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जिसमें कोचिंग मालिक भी शामिल है। वहीं मामले में दिल्ली के तमाम राजनीतिक और छात्र संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह