केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP की मेगा रैली, रामलीला मैदान में बोले अरविंद केजरीवाल- खत्म करेंगे देश से तानाशाही

Published : Jun 11, 2023, 08:23 AM ISTUpdated : Jun 11, 2023, 12:52 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आप (Aam Aadmi Party) दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर रही है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रैली में शक्ति प्रदर्शन किया है।  

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को बड़ी रैली की। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शक्ति प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि देश से तानाशाही खत्म करके रहेंगे। 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों की ट्रांसफर, पोस्टिंग और विजिलेंस का अधिकार राज्य सरकार को दिया था। पहले इस मामले में उपराज्यपाल के पास अंतिम फैसला लेने की शक्ति थी। केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पटल दिया और ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले में उपराज्यपाल को बड़ी शक्ति दे दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के इस अध्यादेश के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने इस मामले में समर्थन के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की है। केजरीवाल का कहना है कि सभी विपक्षी दल मिलकर अध्यादेश पर लाए गए विधेयक को राज्य सभा में रोक सकते हैं।

आप की रैली को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

आप की रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आप का दावा है कि रैली में एक लाख लोग शामिल हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की करीब 12 कंपनियों को तैनात किया गया है। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भी कार्यक्रम के दौरान वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए कहा गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

24 जनवरी की 7 बड़ी खबरें: ट्रंप का टैरिफ अल्टीमेटम, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है PAK, मौनी रॉय से बदसलूकी
ज्ञान पोस्ट क्या है? क्या डाक सेवा सच में भारत के बच्चों की पढ़ाई बदल सकती है?