2020 का हिंदी शब्द बना 'आत्मनिर्भरता', ऑक्सफोर्ड ने चुना Hindi Word of the Year 2020

Published : Feb 03, 2021, 01:38 PM IST
2020 का हिंदी शब्द बना 'आत्मनिर्भरता', ऑक्सफोर्ड ने चुना Hindi Word of the Year 2020

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र पूरे देश को दिया। अब 'आत्मनिर्भरता' को ऑक्सफोर्ड भाषा ने 2020 का हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, यह शब्द भारतीयों की रोजाना की उपलब्धियों को मान्यता देता है जिन्होंने महामारी के संकट का सामना किया।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र पूरे देश को दिया। अब 'आत्मनिर्भरता' को ऑक्सफोर्ड भाषा ने 2020 का हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, यह शब्द भारतीयों की रोजाना की उपलब्धियों को मान्यता देता है जिन्होंने महामारी के संकट का सामना किया।

ऑक्सफोर्ड ने 2020 के हिंदी शब्द के लिए समिति का गठन किया था। इस समिति ने आत्मनिर्भरता को शब्द का हिंदी शब्द चुना है। इस पैनल में भाषा एक्सपर्ट कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम, इमोजन फॉक्सेल शामिल थे। ऑक्सफोर्ड हर साल Hindi word of the year का चुनाव करता है। 

पीएम मोदी के संबोधन से शब्द में हुआ इजाफा
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। इसके बाद से आत्मनिर्भरता शब्द के इस्तेमाल में भारी इजाफा हुआ। आत्मनिर्भर अभियान के तहत भारत के कोरोना वैक्सीन निर्माण में बड़ी सफलता हासिल की। 

सुधार के तौर पर देखा गया आत्मनिर्भरता शब्द
ऑक्सफोर्ड इंडिया के अधिकारी ने बताया कि कोरोना के साल में आत्मनिर्भरता शब्द को अर्थव्यवस्था में सुधार के तौर पर देखा गया। कृतिका अग्रवाल ने कहा, हमारे पास कई शब्द थे, लेकिन आत्मनिर्भरता का चुनाव किया गया। इस शब्द ने लाखों-कोरोड़ों भारतीयों की कोरोना काल में की गई उपलब्धियों को मान्य किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से भी मुकाबला किया। 

कब कौन सा चुनाव गया शब्द

2017-  आधार
2018-  नारी शक्ति
2019-   संविधान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?