दिल्ली में आज से जोन के हिसाब से खुल गए मॉल और बाजार, हरियाणा में 21 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर ब्रेक लगने के साथ ही तमाम राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यानी पूरा बाजार खुलेगा। हालांकि एक जोन में एक ही बाजार खुलेगा। मेट्रो अभी 50 फीसदी की क्षमता के साथ चलेंगी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2021 3:37 AM IST / Updated: Jun 14 2021, 11:05 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के केस अब लगातार 1 लाख से नीचे आ रहे हैं। लिहाजा लॉकडाउन हटना शुरू हो गया है। दिल्ली में आज से रोज पूरा मार्केट यानी मॉल आदि खुल गए। लेकिन अभी एक जोन में एक ही बाजार खुलेगा। उधर, हरियाणा में 21 जून तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

जानिए किस राज्य में क्या स्थिति
दिल्ली: यहां प्राइवेट आफिस पचास प्रतिशत कैपेसिटी के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।सभी मार्केट-माल्स या कांप्लेक्स भी सुबह दस बजे से 8 बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत की सीटिंग कैपेसिटी के साथ खुलेंगे। पचास प्रतिशत संख्या के साथ दिल्ली मेट्रो, बस, ऑटो, ई-रिक्शा को इजाजत दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। शादी-ब्याह सार्वजनिक स्थलों होटल, बैंक्वेट हाल में प्रतिबंधित रहेंगे। केवल कोर्ट या घर पर 20 लोगों की संख्या के साथ इसकी इजाजत होगी।  श्मशान घाटों पर भी 20 लोगों को ही इजाजत होगी।  
 
हरियाणा: यहां कुछ छूट के साथ लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा दिया गया है।

स्टूडेंट वीजा: अमेरिका आज से स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन स्वीकार कर सकता है।

बिहार में अभी अनलॉक की उम्मीद नहीं: यहां 16 जून को अनलॉक-2 को लेकर कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। यानी कुछ शर्तों या छूट के साथ लॉकडाउन जारी रह सकता है।

राजस्थान: यहां आज से कुद पाबंदियों के साथ लॉकडाउन में छूट दी जा रही है।

गोवा: यहां भी 21 जून तक लॉकडाउन चल रहा है।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
 

pic.twitter.com/nHwRwYQb2I

pic.twitter.com/uQA2rt1Dgi

 

pic.twitter.com/bCjOkel1L5

 

pic.twitter.com/QSzcKHRcam

Share this article
click me!