Monsoon Update: मप्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल

Published : Jul 19, 2022, 07:03 AM ISTUpdated : Jul 19, 2022, 07:06 AM IST
Monsoon Update: मप्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल

सार

दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता के चलते देश के कई राज्यों में बारिश या भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आजकल में मध्य प्रदेश, केरल, गोवा, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए मौसम विभाग की चेतावनी किन राज्यों के लिए है...  

मौसम डेस्क. भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आजकल में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पूर्वोत्तर के अलावा मध्य भारत के राज्य भी शामिल हैं। IMD के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के शेष हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बिहार है हल्की बारिश हो सकती है। लद्दाख, हरियाणा के शेष हिस्सों, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली एनसीआर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली में खराब मौसम की स्थिति
दिल्ली में मौसम का मिजाज खराब बना हुआ है। मौसम कार्यालय ने आजकल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की बात कही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को मौसम खराब रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महा बारिश: जयकवाड़ी बांध के आसपास के क्षेत्र अलर्ट पर
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में जयकवाड़ी बांध के आसपास के निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि भारी बारिश के कारण वाटर स्टोरेज कैपिसिटी 74.60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बांध जिले की पैठण तहसील में स्थित है। इसमें वर्तमान में 33,620 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकेंड) पानी आ रहा है। अगर इस दर पर प्रवाह जारी रहा, तो पानी निकालने के लिए बांध के फाटक खोलने पड़ेंगे।  

महा: बारिश से तीन जिलों में बाढ़ जैसे हालात
महाराष्ट्र के कम से कम तीन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है जहां भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जबकि एक जून से बारिश से जुड़ीं घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश जारी है। कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और वर्धा जैसे कुछ जिलों में नदियों के उफान के कारण बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।

ये सिस्टम ला रहे मौसम में बदलाव
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना डिप्रेशन अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान की तरफ निम्न दबाव में बदल जाएगा। कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए, गोपालपुर और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ(offshore trough) गुजरात तट से महाराष्ट्र तट तक फैली हुई है।

इन राज्यों में हुई बारिश
दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पंजाब के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश होती रही। दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें
उफनती नदी के किनारे बैठकर रो रही थी प्रेग्नेंट लेडी, तभी बरसते पानी में गूंजी बच्चे की किलकारी, ये बने देवदूत
Big Breaking चीन की सीमा पर काम कर रहे 19 मजदूर लापता, अरुणाचल प्रदेश के कुमी नदी में डूबने से मौत की आशंका

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

किस BJP नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'बूढ़ी चुड़ैल', दे डाली सिर कलम करने की धमकी
BF छिनने से गुस्साई लड़की ने कर डाला बड़ा कांड, EX-लवर की पत्नी को घुट-घुटकर मरने के लिए छोड़ा