UP के बाद हरियाणा सरकार भी जल्द लाएगी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून, सीएम खट्टर ने दिए संकेत

उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस कानून पर विचार करने की बात कही है। इससे पहले शनिवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी ने भी इसके संकेत दिए थे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2020 9:34 AM IST / Updated: Nov 07 2020, 03:40 AM IST

चंडीगढ़. उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस कानून पर विचार करने की बात कही है। इससे पहले शनिवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी एक ट्वीट में कहा था कि सीएम एमएल खट्टर के नेतृत्व में कैबिनेट लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है। 

कानूनी प्रावधानों पर हो रहा विचार - खट्टर 
हरियाणा सीएम खट्टर ने करनाल में पत्रकारों से कहा कि 'बल्लभगढ़ घटना की कड़ी निंदा करने की जरूरत है। इस घटना को लव जिहाद मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों लव जिहाद मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस मुद्दे को देख रही है और कानूनी सलाह ली जा रही है ताकि ऐसी घटनाएं फिर से ना हो सके। कानूनी प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है ताकि दोषी बच न सके और किसी निर्दोष को सजा न हो।'

Latest Videos

योगी आदित्यनाथ ने कहा था, लाएंगे कानून
दरअसल, हरियाणा में बीते दिनों हुए निकिता हत्याकांड के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि उनकी सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएगी। यूपी में उपचुनाव के लिए जौनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की घोषणा की थी। हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया था कि जैसा कि हाईकोर्ट ने केवल शादी के लिए धर्म बदलने का विरोध किया था, उनकी सरकार भी इसके आधार पर एक कानून लाएगी।

महिलाओं की गरिमा से खेलने वालों का राम नाम सत्य तय - योगी
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि विवाह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं था। सरकार इस पर आधारित कानून बनाएगी। 'मिशन शक्ति' का उपयोग करके हम माताओं और बहनों को सुरक्षित रखेंगे। महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए 'ऑपरेशन सत्या' होगा। मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो महिलाओं की गरिमा के साथ खेलते हैं, अगर वे अपने तरीके से नहीं बदलते हैं तो उनका राम नाम सत्य है जुलूस निकाला जाएगा।

निकिता तोमर की हत्या के बाद बढ़ा विवाद
बीते सोमवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ में 21 साल की निकिता तोमर की उनके कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना तब हुई जब निकिता परीक्षा के लिए आई थी। तौसीफ नाम के आरोपी ने कथित तौर पर उसका अपहरण करने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मार दी। 

आरोपी तौसीफ ने 2018 में निकिता को प्रपोज किया था और शादी के लिए उसके परिवार से भी बात की थी, हालांकि परिवार के मना करने के बाद उसने लड़की पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। तौफीक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को दी ये सलाह
बिहार के कटिहार की एक सभा में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर हमला करते हुए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आर्टिकल 21 क्या कहता है, योगी पढ़ें और पढ़ कर देश को बताएं। ओवैसी ने कहा कि जब कोरोना चल रहा था तब तब्लीगी जिहाद कहा, कोर्ट ने उसको झूठ बताया, फिर यूपीएससी जिहाद कहा जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि आखिर सच्चाई क्या है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी को संविधान नाम की चीज न समझ में आती है न उनको कुछ मालूम है। योगी को ये समझना है कि संविधान में आर्टिकल 21 क्या है ? वो पढ़ लें, अगर उनको पढ़ना नहीं आता तो किसी जानकार से, संवैधानिक वकील से पढ़ा लें।

आखिर क्या है लव जिहाद?
दरअसल, लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है. अंग्रेजी भाषा का शब्द लव यानी प्यार, मोहब्बत, इश्क और अरबी भाषा का शब्द जिहाद। इसका मतलब होता है किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना। यानी जब एक धर्म विशेष को मानने वाले दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है। 

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि लव जिहाद होता है
आपको बता दें कि अबतक लव जेहाद शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि लव जिहाद होता है और मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाकर लव जेहाद करते हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब केरल हाईकोर्ट ने 25 मई को हिंदू महिला अखिला अशोकन की शादी को रद्द कर दिया था। अखिला अशोकन ने दिसंबर 2016 में मुस्लिम शख्स शफीन से निकाह किया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
Bihar Flood News : डूबे गांव और घरों में पानी, अब इस नए खतरे ने बिहार में उड़ाई लोगों की नींद
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
'एक्सीडेंटल हिंदू नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर' CM योगी ने किसे सुनाया
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त