अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, दूसरी बार सांसद बने बीजेपी के हसमुखभाई

Published : Jun 04, 2024, 06:19 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 06:59 PM IST
AHMEDABAD EAST Lok Sabha Election Result 2024

सार

अहमदाबाद पूर्व की सीट पर हसमुखभाई सोमाभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार रोहन गुप्ता को करारी शिकस्त दी है। हसमुखभाई यहां से मौजूदा सांसद हैं। उन्हें जनता ने एक बार फिर से संसद भेजा है। 

AHMEDABAD EAST Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की अहमदाबाद पूर्व की सीट पर हसमुखभाई सोमाभाई पटेल (Hasmukhbhai Somabhai Patel) पर भरोसा जताया था। जिन्होंने भरोसा कायम रखते हुए जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार रोहन गुप्ता को करारी शिकस्त मिली है। हसमुखभाई यहां से मौजूदा सांसद हैं। उन्हें जनता ने एक बार फिर से संसद भेजा है। दूसरी बार जीत की खुशी हसमुखभाई के चेहरे पर साफ देखने को मिली। उन्होंने सभी का धन्यवाद जताया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है।

अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- भाजपा के पटेल हसमुखभाई सोमाभाई ने अहमदाबाद ईस्ट चुनाव 2019 जीता था

- हसमुखभाई ने 2019 में अपनी प्रॉपर्टी 7 करोड़ घोषित की थी, कर्ज 62 लाख

- बॉलीवुड स्टार और बीजेपी प्रत्याशी परेश रावल 2014 में विनर बने थे

- 2014 में परेश रावल ने अपनी कुल प्रॉपर्टी 79 करोड़ दिखाई थी,कर्ज 8 करोड़

- अहमदाबाद ईस्ट चुनाव 2009 में बीजेपी के हरिन पाठक का कब्जा

- 2009 में हरिन पाठक पर 2 केस दर्ज, प्रॉपर्टी 1 करोड़ रु.-कर्ज 22 हजार

- 2004 में यह सीट अहमदाबाद नाम से थी। हरिन पाठक जीते थे।

- बीजेपी के हरिन पाठक 1 करोड़ की प्रॉपर्टी दर्ज करवाई थी

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान अहमदाबाद पूर्व सीट पर 1811851 मतदाता, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1601832 थी। बीजेपी उम्मीदवार पटेल हसमुखभाई सोमाभाई 749834 वोट के साथ 2019 में सांसद बने और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गीताबेन पटेल को 434330 वोट से हराया था। गीताबेन को 315504 वोट मिला था।वहीं, अहमदाबाद पूर्व की सीट पर 2014 में बीजेपी का कब्जा था। फिल्म स्टार परेश रावल को जनता ने अपना रियल हीरो चुना और 633582 वोट दिया। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पटेल हिम्मतसिंह प्रहलादसिंह को हराया था। उन्हें 306949 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?