रायबरेली लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, मां सोनिया गांधी की विरासत पर राहुल गांधी की शानदार ताजपोशी

Published : Jun 04, 2024, 06:18 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 04:24 PM IST
RAE-BARELI-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

RAE BARELI Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस ने रायबरेली संसदीय सीट पर राहुल गांधी ने शानदार जीत दर्ज की। यहां से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा ने ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया था। दिनेश प्रताप सिंह ने पहले ही हार मान ली थी। 

RAE BARELI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रायबरेली संसदीय सीट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने यहां से दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) और बसपा ने ठाकुर प्रसाद यादव (Thakur Prasad Yadav) को टिकट दिया है। यहां से राहुल गांधी अपनी मां की धाती बचाने में कामयाब हो गए। पहले चरण की गणना में राहुल गांधी बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह से लीड बनाए रखा। राहुल गांधी ने बीजेपी कैंडिडेट दिनेश प्रताप सिंह को 385501 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। उनकी इस शानदार जीत से कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। मां सोनिया गांधी की इस सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार चुनाव लड़ा था। काउटिंग के दौरान ज्यादा मार्जिन होने पर दिनेश प्रताप सिंह ने पहले ही हार स्वीकार कर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जनता और पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित किया था। राहुल गांधी को शाम 4 बजे तक उन्हें 673144 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 292215 वोट मिले हैं।

रायबरेली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को रायबरेली में 2004 से 2019 तक लगातार जीत मिली थी।

- सोनिया गांधी ने 2014 में अपनी संपत्ति 9.28 करोड़ रुपए बताई थी।

- सोनिया गांधी के खिलाफ 2014 में कोई केस दर्ज नहीं था। उनपर कर्ज भी नहीं था।

- यह सीट कांग्रेस के लिए गढ़ रही है। आजादी के बाद पहली बार फिरोज गांधी यहां से सांसद बने थे।

- आजादी के बाद से 76 साल में कांग्रेस को सिर्फ तीन बार 1977, 1996 और 1998 में यहां हार मिली।

- यहां 1977 में BLD के राज नारायण और 1996 व 1998 में भाजपा के अशोक सिंह को जीत मिली थी।

- रायबरेली सीट में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

- रायबरेली की आबादी 29 लाख से अधिक है। इस क्षेत्र में पांच तहसीलें, 18 ब्लॉक, एक नगर पालिका, नौ नगर पंचायतें और 989 ग्राम सभाएं हैं।

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली संसदीय क्षेत्र में कुल 1702248 वोटर्स थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1594954 थी। 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी 534918 वोट पाकर सांसद बनीं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 167178 वोटों से हराया था। उन्हें 367740 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में सोनिया गांधी को जनता ने 526434 वोट दिया। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी अजय अग्रवाल को 173721 वोट मिला था। हार का अंतर 352713 वोट था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?