टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, सचिन पायलट का जादू चला, काग्रेस जीती

Published : Jun 04, 2024, 06:17 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 08:05 PM IST
TONK SAWAI MADHOPUR Lok Sabha Election Result 2024

सार

TONK SAWAI MADHOPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर हार मिली है। कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश मीणा ने भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया (Sukhbir Singh Jaunapuria) को हराया।

उदयपुर. TONK SAWAI MADHOPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया (Sukhbir Singh Jaunapuria) को कांग्रेस के हरीश मीणा (Harish Chandra Meena) को हरा दिया।

टोंक में सुखबीर सिंह जौनपुरिया नहीं लगा सके हैट्रिक

दो बार के सांसद रहे सुखबीर सिंह जौनपुरिया जीत की हैट्रिक नहीं लगा सके । भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे सुखबीर सिंह को कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा ने 65000 मतों से हराया है। सुखबीर सिंह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। उन्होंने अपने भाषणों में कई बार हरिश्चंद्र मीणा को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव साबित होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका । हरिश्चंद्र मीणा राजस्थान पुलिस के डीजीपी भी रह चुके हैं। टोंक जिले की टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट भी विधायक हैं। उन्होंने भी हरिश्चंद्र मीणा के पक्ष में कई जनसभा की थी। आखिर इन जनसभाओं का परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आया है।

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के चुनाव में भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जीत हासिल की थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- 12वीं पास सुखबीर सिंह 123.38 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सुखबीर सिंह विजयी हुए थे।

- सुखबीर सिंह ने 2014 में अपनी संपत्ति 71.41 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2009 में कांग्रेस के नमो नारायण मीना ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 375572 वोट मिले थे।

- 2009 से पहले टोंक और सवाई माधोपुर अलग-अलग लोकसभा सीट थे। टोंक SC और सवाई माधोपुर ST के लिए सुरक्षित था।

- 2004 में टोंक में भाजपा के कैलाश मेघवाल को जीत मिली थी। उन्होंने 315717 वोट लाकर कांग्रेस के नंद किशोर बैरवा को हराया था।

- 2004 में सवाई माधोपुर में कांग्रेस के नमो नारायण को जीत मिली थी। उन्होंने 367553 वोट लाकर भाजपा के जसकौर को हराया था।

नोटः टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान 1945992 वोटर, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1710775 थी। बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया 2019 के लोकसभा चुनाव में 644319 वोट पाकर सांसद बने। दूसरे पोजीशन पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार नमोनारायण को 533028 वोट मिला था। वहीं, 2014 में टोंक-सवाई माधोपुर की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया था। सुखबीर सिंह जौनापुरिया को 548537 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अज़हरुद्दीन को 413031 वोट मिला था। हार का अंतर 135506 वोट था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?