सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़ को जगुआर कार ने मारी टक्कर, 9 की मौत, 160km प्रतिघंटा थी रफ्तार

Published : Jul 20, 2023, 06:43 AM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 12:48 PM IST
Road Accident

सार

गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर गुरुवार अहले सुबह हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पहले हुए हादसे के बाद कुछ लोग सड़क पर जुटे हुए थे तभी जगुआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

अहमदाबाद। अहमदाबाद में बुधवार की रात करीब एक बजे के हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा इस्कॉन ब्रिज पर हुआ। यहां पहले एक हादसा हुआ था, जिसे देखने के लिए लोग जुटे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार जगुआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस्कॉन ब्रिज पर एक थार कार और डम्पर की टक्कर हुई थी। हादसे के बाद लोग सड़क पर जुटे थे। वे देख रहे थे कि हादसा कैसे हुआ और कार को कितना नुकसान हुआ। इसी दौरान एक जगुआर कार तेज रफ्तार से आई और भीड़ को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जगुआर कार की रफ्तार करीब 160 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। टक्कर इतनी तेज थी कि 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, जगुआर कार का ड्राइवर भी घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।

भीड़ में घुस गई थी तेज रफ्तार जगुआर कार
हादसे में 10 लोग घायल हुए। पहले हुए हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड जवान भी इस घटना में मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर केवाई व्यास ने कहा कि रात में लगभग 1 बजे थार (एसयूवी) एसजी हाईवे पर इस्कॉन ब्रिज पर ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय यातायात पुलिस और एक होम गार्ड जवान मौके पर पहुंचे। कई लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार भीड़ में घुस गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद एक्सीडेंट: 9 लोगों को कुचलने वाले युवक की जगुआर में वो कौन थी? चौंक जाएंगे पढ़कर बिल्डर पिता की कहानी

जगुआर कार के ड्राइवर तात्या पटेल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे भी चोटें आई थीं। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की। पुलिस उपायुक्त, यातायात, नीता देसाई ने कहा कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगी कि पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिले।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार