Air India Crash: विजय रूपाणी कौन थे? एयर इंडिया प्लेन क्रैश में निधन, जानिए गुजरात के इस बड़े नेता के बारे में

Published : Jun 12, 2025, 04:37 PM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 04:57 PM IST
Air India Crash who is vijay rupani

सार

Vijay Rupani Death News Air India Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बीच इसमें सवार पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी निधन की खबर है। जानिए हादसे का पूरा विवरण, विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर, फैमिली और लाइफ फैक्ट्स।

Air India Crash Vijay Rupani Death News Updates: 12 जून 2025, गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। हादसे में 240 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। इसी फ्लाइट में पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट प्लेन क्रैन हादसे में विजय रूपाणी के निधन की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इस हादसे के बीच हर कोई जानना चाहता है, विजय रूपाणी कौन थे, उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा और वह गुजरात की राजनीति में कैसे एक बड़ा चेहरा बने।

विजय रूपाणी कौन थे, फैमिली, एजुकेशन

विजयभाई रमणिकलाल रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के रंगून (अब यंगून) में हुआ था। साल 1960 में वह अपने परिवार के साथ भारत आए और गुजरात के राजकोट में बस गए। उन्होंने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से BA और LLB की पढ़ाई की। उनकी शादी अंजलि रूपाणी से हुई है और उनके तीन बच्चे हैं।

विजय रूपाणी के राजनीतिक सफर की शुरुआत

विजय रूपाणी का राजनीति से नाता RSS और ABVP से जुड़ाव के साथ शुरू हुआ। 1971 में उन्होंने जनसंघ जॉइन किया और आपातकाल के दौरान करीब 11 महीने जेल में भी रहे। साल 1996-97 में वह राजकोट के मेयर बने और यहीं से उनके राजनीतिक करियर को रफ्तार मिली।

विजय रूपाणी भाजपा में उभरते नेता

विजय रूपाणी 2006 से 2012 तक वह राज्यसभा सांसद रहे। 2014 में उन्हें गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया और उन्होंने परिवहन, श्रम और जल आपूर्ति जैसे मंत्रालयों को संभाला। फरवरी 2016 में वह गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बने और फिर अगस्त 2016 में गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

विजय रूपाणी का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल

विजय रूपाणी ने 2016 से 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में "सौणु साथ, सौणु विकास" के मंत्र को बढ़ावा दिया और श्रमिक अन्नपूर्णा योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी अहम काम किए।

विजय रूपाणी को लेकर विवाद और आलोचनाएं

2017 में SEBI ने विजय रूपाणी के HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) को शेयर बाजार में गड़बड़ी के आरोप में जुर्माना लगाया था। हालांकि, बाद में यह जुर्माना Securities Appellate Tribunal ने खारिज कर दिया और दोबारा सुनवाई के आदेश दिए।

विजय रूपाणी: वर्तमान में चर्चा क्यों?

12 जून 2025 को जो Air India Flight AI171 क्रैश हुई, उसमें विजय रूपाणी भी सवार थे। हादसे में उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। एयर इंडिया ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) भी मामले की जांच में जुटा है। विजय रूपाणी का नाम न सिर्फ गुजरात, बल्कि देश की राजनीति में एक मजबूत और अनुभवी नेता के रूप में लिया जाता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत