टेकऑफ से पहले रोकी गई एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की उड़ान, मुसीबत में फंसे 100 यात्री!

Published : Sep 04, 2025, 02:14 PM IST
Air India

सार

Air India Express Technical Glitch: त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 613 तकनीकी खराबी के कारण रद्द। 100 यात्रियों को 10 घंटे बाद दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। यात्रियों को भोजन, रिफंड/बुकिंग विकल्प दिए गए।

Air India Express IX 613 news: शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट टेकऑफ़ से कुछ मिनट पहले रद्द कर दी गई। यह घटना बुधवार को त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। दस घंटे बाद यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतज़ाम किया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 613 को बुधवार सुबह 4.25 बजे उड़ान भरनी थी। विमान में 100 यात्री सवार थे। विमान रनवे पर पहुँच गया था और टेकऑफ़ की तैयारी कर रहा था, तभी तकनीकी खराबी का पता चला और फ्लाइट रद्द कर दी गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि त्रिची हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली सेवा तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई है और यात्रियों को खाना और रिफंड या फिर दूसरी फ्लाइट में सीट बुक करवाने का विकल्प दिया गया है। वहीं, त्रिची हवाई अड्डे से दूसरी फ्लाइट दोपहर 2.42 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?