Air India handover: टाटा ग्रुप की हुई एअर इंडिया, लेटलतीफी दूर कर वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने पर होगा फोकस

Published : Jan 27, 2022, 04:18 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 04:37 PM IST
Air India handover: टाटा ग्रुप की हुई एअर इंडिया, लेटलतीफी दूर कर वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने पर होगा फोकस

सार

Air India handover : एअर इंडिया आज से टाटा संस की हो गई। गुरुवार को सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ने मैनेजमेंट कंट्रेल के साथ ही एअर इंडिया के 100 प्रतिशत शेयरों को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए बोर्ड ने एअर इंडिया का कर्यभार संभाल लिया है। 

नई दिल्ली। एअर इंडिया (Air India) आज से टाटा संस की हो गई। गुरुवार को सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ने मैनेजमेंट कंट्रेल के साथ ही एअर इंडिया के 100 प्रतिशत शेयरों को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया। इसके साथ ही कंपनी की रणनीतिक विनिवेश पूरा हो गया। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एअर इंडिया में सरकार की पूरी हिस्सेदारी टाटा संस की सब्सिडियरी कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड (Tata Group)  को ट्रांसफर कर दी गई है। अब से टाटा ग्रुप एअर इंडिया का नया मालिक है।



लेटलतीफी दूर करना पहली प्राथमिकता, वर्ल्ड क्लास बनाएंगे



हैंडओवर के मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा- एअर इंडिया की घर वापसी से हम काफी खुश हैं। हमारी कोशिश इस एयरलाइन को वर्ल्ड क्लास बनाने की है। एअर इंडिया के मुताबिक, महाराजा की कमान संभालते ही टाटा ग्रुप सबसे पहले एअर इंडिया के लेट लतीफी वाले दाग को धुलेगा। टाटा ग्रुप की पहली कोशिश होगी कि एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन समय पर हो। उन्होंने बताया कि नए बोर्ड ने एअर इंडिया का कर्यभार संभाल लिया है। 

18 हजार करोड़ में हुआ सौदा 
करीब 69 साल पहले टाटा से एयर इंडिया कंपनी को लेने के बाद उसे अब फिर टाटा ग्रुप को सौंपा गया है। अधिकारियों ने कहा कि एअर इंडिया को टाटा ग्रुप में वापस पाकर हम पूरी तरह से खुश हैं। हम विश्व स्तरीय एयरलाइन के रूप में सभी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। 
सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में एअर इंडिया की बिक्री के लिए टाटा समूह के साथ 18,000 करोड़ रुपए में शेयर खरीद समझौता किया था। इस सौदे में एअर इंडिया एक्सप्रेस और उसकी इकाई एआईएसएटीएस की बिक्री भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें
Adani Wilmar IPO को पहले दिन अच्‍छा रिस्‍पांस, रिटेल इंवेस्‍टर्स ने किया 43 फीसदी बुक

Budget 2022 Date and Time: कब आएगा देश का बजट, जानिए बजट 2022-23 की तारीख और समय


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत