Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया है। इसमें 242 लोग (230 यात्री, 12 क्रू मेंबर्स) सवार थे। यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शामिल थे। पूर्व सीएम सहित 241 की मौत हो गई। टेकऑफ के दौरान हादसा हुआ। इस खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बनें रहें…

11:54 PM (IST) Jun 12
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 265 लोगों के मारे गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने मौतों की संख्या की पुष्टि की है।
11:37 PM (IST) Jun 12
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में 241 पैसेंजर्स की मौत हो गई है। इस हादसा में सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है। पीएम मोदी शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।
11:31 PM (IST) Jun 12
Ahmedabad Plane Crash: Air India AI-171 विमान हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- 10 मिनट में मिली सूचना, राहत कार्य में तुरंत जुटी सरकारें। शवों की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी।
10:47 PM (IST) Jun 12
Ahmedabad Plane Crash Investigation: Air India Boeing 787 हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ ब्लैक बॉक्स खोजने में जुटे हैं। जानिए क्या होता है ब्लैक बॉक्स, कैसे करता है हादसे के कारणों का खुलासा और भारत की विश्लेषण क्षमता क्या है।
09:54 PM (IST) Jun 12
09:20 PM (IST) Jun 12
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे ने कई लोगों की ज़िंदगी लील ली, जिसमें एक नवविवाहिता भी शामिल थी जो अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हुई।
07:45 PM (IST) Jun 12
गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारे नेता विजय रूपाणी इसी फ्लाइट से अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। वे भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। भाजपा परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।"
07:34 PM (IST) Jun 12
06:20 PM (IST) Jun 12
हादसे में एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 242 लोगों में 241 की मौत हो गई है। इनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय थे। यूके के 53 नागरिकों की जान गई है। पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी निधन हो गया है।
05:04 PM (IST) Jun 12
Ahemdabad Plane Crash Update: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने की खबर है। इस हादसे में कईं लोगों की जान चली गई। घटना दोपहर 1:40 की बताई जा रही है।
04:52 PM (IST) Jun 12
04:11 PM (IST) Jun 12
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेकऑफ़ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त। 242 यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार पक्षियों के टकराने की आशंका।
03:51 PM (IST) Jun 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमान हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने अमित शाह को अहमदाबाद जाने और हवाई दुर्घटना के मद्देनजर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।
03:41 PM (IST) Jun 12
एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। अहमदाबाद सिटी पुलिस से आपातकालीन नंबर 07925620359 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। एयर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
03:34 PM (IST) Jun 12
विमान हादसे पर एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "अत्यंत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। इस समय हमारा ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता करने पर है। हम आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता व देखभाल करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। एक इमरजेंसी सेंटर सक्रिय कर दिया गया है। जानकारी चाहने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।"
03:16 PM (IST) Jun 12
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। हादसा ठीक दो मिनट बाद 1.40 बजे हुआ। प्लेन एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा।