Ahemdabad Plane Crash Update: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने की खबर है। इस हादसे में कईं लोगों की जान चली गई। घटना दोपहर 1:40 की बताई जा रही है। 

Ahemdabad Plane Crash News: एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार को अहमदाबाद में क्रेश हो गया। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। शासन-प्रशासन द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा ने भी अपनी राय दी है। उनके अनुसार, इस समय मंगल, केतु, शनि का अशुभ योग बना हुआ है, जिसके चलते ये घटना हुई है। आगे जानिए इस समय कौन-से अशुभ योग बने हुए हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगल-केतु का अशुभ योग सिंह राशि में

ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, सिंह राशि अग्नि तत्व से संबंधित है। इस राशि में केतु पहले से स्थित था और 7 जून को मंगल भी इसी राशि में आ चुका है। ये दोनों ग्रह भी अग्नि तत्व से संबंधित हैं। अग्नि तत्व की राशि में दो अग्नि तत्व के ग्रहों का होना बहुत ही अशुभ माना गया है। इस तरह के अशुभ योगों के चलते ही अग्नि से संबंधित घटनाएं देखने को मिलती हैं। अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के पीछे ग्रहों का यही संयोग सबसे मुख्य कारण है।

मंगल-केतु की युति पर शनि की नजर

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, इस समय शनि मीन राशि में स्थित है, वहां से इसकी छठी दृष्टि सिंह राशि पर है और वहीं मंगल-केतु की युति बन रही है। शनि की छठी दृष्टि शुभ नहीं मानी जाती और जान-मान की हानि संबंधित घटनाओं के योग बनाते हैं। विदेश यात्रा के लिए शनि की ये दृष्टि अशुभ मानी गई है।

गुरु ग्रह का अस्त होना भी एक कारण

11 जून को गुरु ग्रह अस्त हुए हैं। गुरु को शुभ ग्रह माना जाता है और जब ये ग्रह अस्त स्थिति में होता है तो समय ठीक नहीं माना जाता। इस दौरान छोटी-बड़ी घटनाएं होने के योग भी बनते हैं। घटना वाले दिन यानी 12 जून को मूल नक्षत्र का संयोग बन रहा है जो केतु से संबंधित है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।