Live अकबरपुर लोकसभा रिजल्ट 2024 Live: भोले देवेंद्र चल रहे पीछे, सपा कैंडिडेट ने बनाई लीड?

Published : Jun 04, 2024, 02:10 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 10:29 AM IST
Akbarpur-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

Akbarpur Lok Sabha Seat Result 2024 Update: बीजेपी ने यूपी की अकबरपुर सीट पर देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (Devendra Singh Alias Bhole Singh) को मैदान में उतारा है, वहीं SP ने राजाराम पाल (Rajaram Pal) और बसपा ने राजेश कुमार द्विवेदी को टिकट दिया है।

Akbarpur Lok Sabha Seat Result 2024 Update: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने यूपी की अकबरपुर सीट पर देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (Devendra Singh Alias Bhole Singh) को मैदान में उतारा है, वहीं SP ने राजाराम पाल (Rajaram Pal) और बसपा ने राजेश कुमार द्विवेदी को टिकट दिया है। Akbarpur सीट पर SP उम्मीदवार Rajaram Pal आगे, दूसरे स्थान पर BJP कैंडिडेट देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह चल रहे हैं।

 

अकबरपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के चुनाव में भाजपा के भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह भोले को जीत मिली थी। उन्होंने बसपा प्रत्याशी निशा सचान को हराया था।

- 2014 के आम चुनाव में भी भाजपा के देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह को जीत मिली थी। उनपर एक भी केस दर्ज नहीं था।

- पढ़ाई के मामले में देवेंद्र सिंह सिर्फ 10वीं पास थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 2.85 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर 5.59 लाख रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के राजा राम पाल अकबरपुर से जीतकर सांसद बने थे। उनके खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल राजा राम पाल के पास 44 लाख रुपए की संपत्ति थी। उनपर 8.38 लाख रुपए कर्ज था।

- 2004 के चुनाव में अकबरपुर से बसपा प्रमुख मायावती सांसद बनीं थीं। उनपर एक केस दर्ज था।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल मायावती ने अपनी संपत्ति 11.35 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर कोई कर्ज नहीं था।

- अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें (अकबरपुर-रनिया, बिठूर, कल्याणपुर, महाराजपुर और घाटमपुर) शामिल हैं।

Note: अकबरपुर लोकसभा सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2,267,095 है, जिसमें 64.65% ग्रामीण और 35.35% शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति की आबादी 23.22% है। इस सीट पर राजपूत और ब्राह्मण मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले ने बसपा उम्मीदवार निशा सचान को 581,282 वोटों से हराया था। कांग्रेस के राजा राम पाल को सिर्फ 108,341 वोट मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले 481,584 वोट पाकर जीते थे। बसपा के अनिल शुक्ला वारसी 202587 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
हथियार, ठिकाने और प्रोपेगैंडा: बांग्लादेश हैंडलर्स ने भारत पर हमले का कैसे बनाए प्लान?