
मुंबई. महाराष्ट्र के तटीय जिलों और मुंबई में आज लगातार दूसरे दिन बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी भारी बारिश होगी और रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की दौरान अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठी। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी।
- मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले 24 घंटे में 169 मिमी बारिश दर्ज की। जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 157 मीमी बारिश दर्ज की। इस बीच रत्नागिरी ब्यूरो ने शुक्रवार से 69.3 मिमी और हरनाई मौसम स्टेशन ने 165.2 मिमी बारिश दर्ज की। रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने समान अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
हाईटाइड को लेकर चेतावनी जारी
मुंबई में बारिश के साथ-साथ हाईटाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। समुद्र में 4.57 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। अगले 24 घंटे में 48 घंटे तक मुंबई के बड़े इलाके में जोरदार बारिश हो सकती है।
28 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है तापमान
तापमान 28 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान मछुआरों को निर्देश दिए गए हैं कि समुद्र तट से दूर रहें और मछली पकड़ने के लिए ना जाएं।
ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी
मुंबई के हिंदमाता, सायन, कुर्ला, दादर के तमाम लो लाइन के इलाकों में पानी भर गया है। ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.