21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित होगी RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा

Published : Mar 05, 2025, 06:40 PM IST
RSS chief Mohan Bhagwat (Photo / RSS release)

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, मार्च 2025 में बेंगलुरु में आयोजित होगी। इसमें शताब्दी वर्ष की योजनाओं सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बेंगलुरु में 21, 22 और 23 मार्च 2025 को आयोजित होगी। संघ की कार्य पद्धति में यह निर्णय करने वाली सर्वोच्च इकाई है। इसका आयोजन हर साल होता है। यह बैठक बेंगलुरु के चन्नेनहल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में होगी।

बैठक में 2024-25 का कार्यवृत्त रखा जाएगा। उस पर समीक्षात्मक चर्चा के साथ ही विशेष कार्यों का निवेदन भी होगा। आगामी विजयादशमी (दशहरा) 2025 को संघ कार्य के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके चलते 2025 से 2026 तक संघ शताब्दी वर्ष माना जाएगा। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की समीक्षा के साथ-साथ आगामी शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजन तथा अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय विषयों पर दो प्रस्तावों पर विचार होगा। साथ ही संघ शाखाओं द्वारा अपेक्षित सामाजिक परिवर्तन के कार्यों सहित विशेष रूप से पंच परिवर्तन के प्रयासों की चर्चा हो सकती है। हिन्दुत्व जागरण सहित देश के वर्तमान परिदृश्य के विश्लेषण एवं करणीय कार्यों की चर्चा भी बैठक की विषय सूची में शामिल है।

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रांत और क्षेत्र स्तर के 1480 कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन मंत्री भी शामिल होंगे।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नवजात बच्चे का कटा सिर मुंह में दबाए घूमता मिला आवारा कुत्ता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी का मामला
Bhairav Battalion बनेगा दुश्मनों का काल, ड्रोन ऑपरेटरों के साथ भारतीय सेना तैयार