वाईएसआर कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद 10 दिनों में पूर्व क्रिकेट अंबाती रायडू ने किया बड़ा ऐलान, तोड़ी चुप्पी

अंबाती रायडू बीते साल 28 दिसंबर 2023 को राजनीति में आने का ऐलान किया था। वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, डिप्टी सीएम के नारायण स्वामी व राजमपेटा सांसद पी मिथुन की मौजूदगी में वाईएसआर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए थे।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 7, 2024 1:24 PM IST / Updated: Jan 07 2024, 06:55 PM IST

Ambati Rayudu breaks silence: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ दल छोड़ दिया है। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस को ज्वाइन करने के दस दिनों के भीतर ही इस्तीफा देने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। रविवार को पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि ज्वाइनिंग के दस दिनों के भीतर ही क्यों उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस छोड़ दिया।

अंबाती ने तोड़ी चुप्पी, वाईएसआर कांग्रेस छोड़ने की बताई वजह

अंबाती रायडू ने ट्वीटर पर राजनीतिक दल छोड़ने की वजह बताई है। अंबाती रायडू ने कहा कि वह दुबई जा रहे हैं। दुबई में 20 जनवरी से आईएलटी20 आयोजित है जिसमें वह मुंबई इंडियन्स की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। पेशेवर खेल खेलने की वजह से वह राजनीति से खुद को अलग कर रहे हैं। दुबई में ILT20 टूर्नामेंट में 20 जनवरी 2024 से आयोजित है।

 

 

28 दिसंबर को शामिल हुए थे वाईएसआर कांग्रेस में अंबाती रायडू

अंबाती रायडू बीते साल 28 दिसंबर 2023 को राजनीति में आने का ऐलान किया था। वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, डिप्टी सीएम के नारायण स्वामी व राजमपेटा सांसद पी मिथुन की मौजूदगी में वाईएसआर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए थे। वाईएसआर कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की थी। हालांकि, 6 जनवरी को अंबाती रायडू ने राजनीति से अलग होने का ऐलान कर दिया। रायडू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह सभी को सूचित करने के लिए है कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है। आगे की कार्रवाई के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा। धन्यवाद।

 

 

अंबाती रायडू के क्रिकेट करियर में विवाद भी खूब रहे

पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का क्रिकेट करियर अधिक समय का नहीं रहा है। रायडू, आईपीएल में 203 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 4329 रन है। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में अंबाती रायडू ने 55 वनडे में 1694 रन और 6 t20 में 42 रन अपने नाम किए हैं। रायडू का विवादों से काफी नाता रहा है। क्रिकेट मैदान से लेकर क्रिकेट की दुनिया से बाहर तक उनका नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है। 2019 में जब वर्ल्ड कप के लिए उनका सिलेक्शन नहीं हुआ तो उन्होंने तैश में आकर संन्यास का ऐलान भी कर दिया था। लेकिन एक साल बाद उन्होंने रिटायरमेंट खत्म कर फिर खेलने का ऐलान किया, परंतु उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में भी वह खेले। अंबाती रायडू, 2023 के आईपीएल में भी खेले थे।

यह भी पढ़ें:

CJI ने कहा-एक गुजराती टी ब्रेक को भी बिजनेस स्ट्रेटेजी मीटिंग में बदल सकता, पीएम मोदी ने दिया यह जवाब

Share this article
click me!