
World Government Summit 2023 : अमेरिकी अरबपति निवेशक रे डालियो ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में सबसे ज्यादा ग्रोथ वाला देश होगा। भारत का फ्यूचर काफी उज्जवल है और इसका विकास दर अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक होगा। भारत दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा सबसे बड़ा बदलाव देखेगा जो कि इसके भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा।
ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक डेलियो ने यह दावा दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 में की है। डेलिया को समिट के एक सत्र में बुलाया गया था। 'सरकारें और बदलती विश्व व्यवस्था' विषय पर आयोजित इस सत्र के दौरान उन्होंने भारत को सबसे अधिक ग्रोथ वाले देशों में शुमार किया। रे डेलियो इस बातचीत के सत्र में संयुक्त अरब अमीरात के कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी के साथ चर्चा कर रहे थे।
क्या कहा रे डेलिया ने भारत के बारे में?
दुनिया के जाने माने इन्वेस्टर रे डेलियो ने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। पिछले 10 वर्षों के अध्ययन से हम भारत के लिए देख रहे हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत में सबसे बड़ी और सबसे तेज विकास दर होगी। यह देश दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे बड़ा बदलाव देखेगा।
भारत की तटस्थता ही उसे आगे लेकर जाएगी
डेलियो ने कहा कि अमेरिका, चीन के बीच शक्ति संघर्ष है लेकिन भारत जैसे तटस्थ देश हैं। भारत को इस तटस्थता से लाभ मिलने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी के साथ बातचीत में डालियो ने कहा कि युद्ध से दूर रहने वाले देशों को लाभ होगा। भारत की गतिशीलता बहुत दिलचस्प है। इसमें इक्का-दुक्का परिवारों का आधिपत्य है। यह बहुत खुला नहीं है और इसमें प्रवेश करना आसान नहीं है लेकिन यह अच्छा करेगा।
उन्होंने कहा कि एक बड़ा चक्र आम तौर पर एक बड़े संघर्ष के बाद शुरू होता है जो नई लीडिंग पॉवर और नई विश्व व्यवस्था को जन्म देगी। कोई भी इस शक्ति को चुनौती नहीं देना चाहता है। आमतौर पर शांति और समृद्धि की अवधि तब आती है जब लोग इसके लिए अभ्यस्त हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.