अमेरिकी सिंगर ने मणिपुर मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन, बोलीं- भारत को अपने नेता पर भरोसा

Published : Aug 11, 2023, 07:06 AM ISTUpdated : Aug 11, 2023, 07:25 AM IST
Mary Millben

सार

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने मणिपुर मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है। 

नई दिल्ली। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने मणिपुर मुद्दे (Manipur issue) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। मिलबेन ने यह बात अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में गुरुवार को संसद में पीएम मोदी के भाषण के तुरंत बाद कहीं। मिलबेन ने इस संबंध में ट्वीट कर विपक्ष पर भी कटाक्ष किया और कहा कि वे भारत को विदेश में नीचा दिखाते हैं।

मिलबेन ने ट्वीट किया, "सच्चाई यह है कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है। मणिपुर की महिलाएं, माएं और बेटियों और भारत को न्याय मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आपकी आजादी के लिए लड़ते हैं। विपक्ष द्वारा बिना किसी तथ्य के जोर-जोर से आवाज उठाया जा रहा है। डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शब्दों में 'आजादी की घंटी बजने दो।' मेरे प्यारे भारत सच को सामने आने दो। पीएम मोदी, आप पर मेरा भरोसा है। मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं।"

 

 

बता दें कि मिलबेन अमेरिका की प्रसिद्ध सिंगर हैं। उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिले हैं। इस साल जून में पीएम मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी। उस वक्त मिलबेन से पीएम मोदी मिले थे। मिलबेन ने पीएम के स्वागत में भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन गाया था। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए थे।

लोकसभा में बोले पीएम- मणिपुर में बहाल होगी शांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब दिया था। उन्होंने मणिपुर को 'जिगर का टुकड़ा' बताया और कहा कि जल्द ही राज्य में शांति बहाल होगी। पीएम मोदी ने कहा, "मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध हुआ। यह अक्षम्य है। केंद्र और राज्य सरकारें दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।"

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने दिया मणिपुर से मिजोरम तक 1st Time हुए अभूतपूर्व डेवलपमेंट का लेखा-जोखा, कहा- नॉर्थ ईस्ट मेरे जिगर का टुकड़ा है…

पीएम मोदी ने कहा, "मैं मणिपुर के लोगों से आग्रह करता हूं और महिलाओं से कहना चाहता हूं कि देश उनके साथ खड़ा है। हम मिलकर इस चुनौती का समाधान ढूंढेंगे और एक बार फिर वहां शांति बहाल की जाएगी।"

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 2 घंटा 12 मिनट के लोकसभा में स्पीच की बड़ी बातें 10 प्वाइंट में जानिए

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह