
AMETHI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने एक बार फिर अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को मौका दिया, जबकि कांग्रेस ने यहां से किशोरी लाल (Kishori Lal) और बसपा ने नन्हें सिंह चौहान (Nanhe Singh Chauhan) को टिकट दिया था। यूपी की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी के परिणाम हैरान करने वाले रहे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को करीब एक लाख 45 हजार वोटों से हरा दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को इस बार 3 लाख 40 हजार 693 मत मिले जबकि किशोरी लाल शर्मा को 4 लाख 86 हजार 166 मत मिले।
अमेठी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा चुनाव 2019 अपने नाम किया था
- 2019 में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 30 करोड़ की प्रॉपर्टी घोषित की थी
- 2014 का अमेठी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के राहुल गांधी ने जीता था
- राहुल गांधी ने 2014 में अपनी कुल संपत्ति 9 करोड़ रु. बताई थी
- राहुल गांधी अमेठी 2009 का चुनाव जीतकर सांसद बने थे
- 2009 में राहुल ने अपनी कुल प्रॉपर्टी 2 करोड़, कर्ज 23 लाख दिखाया
- 2004 में राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने दिया आर्शीवाद
- राहुल गांधी के पास 2004 में 55 लाख रु. की कुल संपत्ति थी
नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी क्षेत्र में 1743515 मतदाता, जबकि 2014 में कुल वोटर 1669843 थे। 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अमेठी ने बहुमत दिया था। अमेठी की जनता ने 2019 में बहुत बड़ा उलटफेर किया था। बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी 468514 वोट पाकर सांसद चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को 55120 वोटों से हराया था। राहुल गांधी को 413394 वोट मिला था। वहीं, 2014 में अमेठी की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को सांसद चुना था। राहुल गांधी को 408651 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 300748 वोट मिला था। हार का अंतर 107903 वोट था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.