झारखंड नतीजों पर 10 घंटे बाद अमित शाह की प्रतिक्रिया, बोले, हम राज्य के विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे

Published : Dec 23, 2019, 06:20 PM ISTUpdated : Dec 23, 2019, 08:02 PM IST
झारखंड नतीजों पर 10 घंटे बाद अमित शाह की प्रतिक्रिया, बोले, हम राज्य के विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने महाराष्ट्र के बाद एक और राज्य गंवा दिया। नतीजों के 10 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पहली प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने महाराष्ट्र के बाद एक और राज्य गंवा दिया। नतीजों पर 10 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।

अमित शाह ने ट्वीट किया, भाजपा को 5 सालों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।

भाजपा ने एक साल में पांच राज्य गंवाए
नवंबर-दिसंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक 12 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव हुए हैं। इनमें से भाजपा के पास 6 राज्य की सत्ता थी। लेकिन भाजपा सिर्फ हरियाणा बचा पाई। भाजपा ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार गंवा दी। इसके अलावा अरुणाचल में भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता छीनी। उधर, सिक्किम में भी भाजपा की सहयोगी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी की सरकार है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?