
नेशनल डेस्क। जेल में सजा काट रहे कट्टरपंथी प्रचारक अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की है। अमृतपाल सिंह ने पंजाब के खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत हासिल की थी। सांसदी का चुनाव जीतने के बाद उनको चार दिन की पैरोल दी गई थी। अमृतपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों से हराया था।
विशेष विमान से लाई थी पंजाब पुलिस
कट्टरपंथी प्रचारक अमृतपाल सिंह ने जेल में सजा काटने के दौरान ही सांसदी का चुनाव लड़ बड़ी जीत हासिल की है। जेल में सजा काट रहे अमृतपाल के अधिकार और सुविधाएं भी सांसद बनने के बाद बढ़ गई है। ऐसे में पंजाब पुलिस की आठ सदस्यीय टीम भी शपथ ग्रहण कराने के लिए अमृतपाल सिंह को विशेष विमान से लेकर दिल्ली लेकर आई थी। चार दिन की पैरोल के बाद उनको वापस असम जेल में जाना होगा।
इंजीनियर राशिद ने भी ली शपथ
तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी नेता इंजीनियर शेख अब्दुल राशिद ने भी अमृतपाल सिंह के साथ सांसद पद की शपथ ग्रहण की है। राशिद को तिहाड़ जेल से दो घंटे की पैरोल मिली थी। राशिद के शपथ ग्रहण के दौरान उसका बेटे असरार और अबरार, बेटी और पत्नी, भाई खुर्शीद अहमद शेख और दो अन्य लोग शामिल थे।
गुपचुप दिलाई गई शपथ
अमृतपाल सिंह और राशिद को आज गुपचुप तरीके से शपथ दिला दी गई। दोनों को शपथ ग्रहण की कोई फोटो भी जारी नहीं की गई है। लोकसभा सत्र के दौरान जेल में बंद होने के चलते ये 24 और 25 तारीख को शपथ ग्रहण नहीं कर सके थे। ऐसे में दोनों को पैरोल पर रिहा कर संसद में आज शपथ दिलाई गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.