
अमृतसर. अमृतसर में कांग्रेस नेता ने शुक्रवार शाम अपने साथियों के साथ मिलकर चर्च में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह गिल ने 7-8 साथियों के साथ मिलकर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं।
लॉकडाउन में कांग्रेस नेता रणदीप को पास्टर प्रिंस ने चर्च में आने से रोका था। इसी बात से रणदीप नाराज था। कुछ दिनों पहले मामले को निपटाने के लिए दोनों के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को रणदीप ने चर्च में घुसकर फायरिंग कर दी।
आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग
मृतक प्रिंस के परिवार ने बताया कि रणदीप बाबा खेतरपाल जी शक्ति दल ऑल इंडिया का चेयरमैन भी है। उसी ने चर्च में फायरिंग की। प्रिंस को अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। जबकि घायल शख्स प्रिंस का भाई है। क्रिश्चियन समाज मोर्चा के नेता जसपाल सिंह और प्रिंस के बड़े भाई ने बताया कि रणदीप और प्रिंस की आपसी रंजिश थी। इसी के चलते रणदीप ने फायरिंग की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.