अमृतसर: कांग्रेस नेता ने 8 साथियों के साथ मिलकर चर्च में अंधाधुंध फायरिंग की, एक की मौत; एक घायल

Published : Oct 23, 2020, 09:18 PM IST
अमृतसर: कांग्रेस नेता ने 8 साथियों के साथ मिलकर चर्च में अंधाधुंध फायरिंग की, एक की मौत; एक घायल

सार

अमृतसर में कांग्रेस नेता ने शुक्रवार शाम अपने साथियों के साथ मिलकर चर्च में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह गिल ने 7-8 साथियों के साथ मिलकर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं।

अमृतसर. अमृतसर में कांग्रेस नेता ने शुक्रवार शाम अपने साथियों के साथ मिलकर चर्च में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह गिल ने 7-8 साथियों के साथ मिलकर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं।
 
लॉकडाउन में कांग्रेस नेता रणदीप को पास्टर प्रिंस ने चर्च में आने से रोका था। इसी बात से रणदीप नाराज था। कुछ दिनों पहले मामले को निपटाने के लिए दोनों के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को रणदीप ने चर्च में घुसकर फायरिंग कर दी। 
 
आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग
मृतक प्रिंस के परिवार ने बताया कि रणदीप बाबा खेतरपाल जी शक्ति दल ऑल इंडिया का चेयरमैन भी है। उसी ने चर्च में फायरिंग की। प्रिंस को अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। जबकि घायल शख्स प्रिंस का भाई है। क्रिश्चियन समाज मोर्चा के नेता जसपाल सिंह और प्रिंस के बड़े भाई ने बताया कि रणदीप और प्रिंस की आपसी रंजिश थी। इसी के चलते रणदीप ने फायरिंग की। 

PREV

Recommended Stories

हुमायूं कबीर कौन, जिन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया करोड़ों का चंदा
Indigo Crisis Day 7: इंडिगो ने दिया ₹827 करोड़ का रिफंड, यात्रियों को लौटाए 4500 बैग