देश में कोरोना: 24 घंटे में मिले 1.31 लाख केस, 2705 मौतें, 5 दिन में ठीक हुए 11 लाख से अधिक लोग

विशेषज्ञों के हिसाब से देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। जिस रफ्तार से अप्रैल और मई के मध्य में मामले सामने आ रहे थे, अब स्थिति वैसी नहीं रही। पिछले 24 घंटे में 1.31 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3 जून को यही आंकड़ा 1.33 लाख था। 24 घंटे में 2705 लोगों की मौत हुई है। आइए देखते हैं पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की स्थिति क्या रही...

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2021 3:11 AM IST / Updated: Jun 04 2021, 09:45 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा देश से टलता दिखाई दे रहा है। अप्रैल और मई के मध्य तक कोरोना जिस रफ्तार से बढ़ रहा था, अब स्थिति वैसी नहीं रही। विशेषज्ञों के हिसाब से देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। जिस रफ्तार से अप्रैल और मई के मध्य में मामले सामने आ रहे थे, अब स्थिति वैसी नहीं रही। पिछले 24 घंटे में 1.31 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3 जून को यही आंकड़ा 1.33 लाख था। 24 घंटे में 2705 लोगों की मौत हुई है।

5 दिन में ठीक हुए 11 लाख से अधिक लोग
संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही रिकवरी रेट बेहतर होने से खतरा टलता जा रहा है। देश में अब तक 2.85 करोड़ लोग संक्रमित हुए। इनमें से 2.05 करोड़ लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 2.05 लाख लोग ठीक हुए हैं। अगर पिछले 5 दिनों का आंकड़ा देखें, तो अब तक 11.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 30 मई को 2.83 लाख, 31 मई को 2.55 लाख, 1 जून को 2.31 लाख, 2 जून को 2.12 लाख, जबकि 3 जून को 2.05 लाख लोग ठीक हुए। देश में अभी 16.31 लाख एक्टिव केस हैं। यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है। 3.40 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest Videos

देश में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन
 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,74,33,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,75,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 हुआ। 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां