चुनाव प्रचार के दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर फेंका पत्थर, जख्मी हुए सीएम, लगे दो टांके

Published : Apr 13, 2024, 10:00 PM ISTUpdated : Apr 14, 2024, 01:17 AM IST
Jagan Mohan Reddy

सार

रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुए। बताया जा रहा है कि उन पर पत्थर फेंका गया है। 

Jagan Mohan Reddy injured: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी घायल हो गए हैं। रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुए। बताया जा रहा है कि उन पर पत्थर फेंका गया है। विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया पत्थर सीएम जगन मोहन रेड्डी को लग गया। पत्थर से उनके आंखों के पास चोटें आई है। डॉक्टर्स ने बताया कि दो टांके लगाए गए हैं। किसी व्यक्ति ने फूलों के साथ पत्थर भी फेंक दिया।

दरअसल, वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी अपनी मेमेंथ सिद्धम अभियान के तहत एक बस में प्रचार कर रहे थे। मेमंथा सिद्धम का अनुवाद होता है- वी आर रेडी यानी हम तैयार हैं। उसी दौरान एक पत्थर मुख्यमंत्री के चेहरे पर बाईं ओर भौहों के पास लगा। पत्थर लगने से खून निकलने लगा। सीएम जगन मोहन रेड्डी की आंख बाल-बाल बच गई। डॉक्टर्स ने तत्काल फर्स्ट एड किया। भौहों के पास दो टांके लगाने पड़े। बताया जा रहा है कि पत्थर, पास के एक स्कूल से आया।

टीडीपी पर आरोप

वाईएसआरसीपी के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी पर यह हमला, टीडीपी गठबंधन की साजिश है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की घबराहट साफ दिख रही है। बता दें कि इस बार आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी अकेले चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने गठबंधन तोड़ते हुए चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेना से नया अलायंस किया है।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एकसाथ

आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां विधानसभा में 175 सीटें हैं। राज्य में 13 मई को एक फेज में वोटिंग कराई जाएगी। चार जून को सबके साथ नतीजे आएंगे। बीते पांच साल से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार है और जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी विपक्ष में है। इस बार बीजेपी ने वाईएसआर कांग्रेस को छोड़कर टीडीपी से समझौता किया है। टीडीपी, बीजेपी और जनसेना गठबंधन एक साथ चुनाव मैदान में है।

यह भी पढ़ें:

इलेक्टोरल बांड के दूसरे सबसे बड़े दानदाता मेघा इंजीनियरिंग के खिलाफ CBI ने रिश्वत मामले में किया FIR

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM मोदी बोले 'पलटानो दोरकार', बंगाल में तृणमूल का 'महा जंगलराज' खत्म करना जरूरी
रेलवे का बड़ा दांव! अमृत भारत की 9 नई ट्रेनें-अब किन शहरों की दूरी होगी आधी? जानिए रूट और डिटेल्स