
कोलकाता। कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को 2019 के चुनाव से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा है कि INDIA ब्लॉक को केरल और तमिलनाडु में शानदार जीत मिलने वाली है।
चिदंबरम ने कहा कि न हिंदू और न हिंदुत्व खतरे में है। यह भाजपा की रणनीति है कि पूरे विपक्ष को एंटी हिंदू और पीएम मोदी को हिन्दुओं का रक्षक बताए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में प्रमुख खिलाड़ी बताया और कहा कि वह INDIA ब्लॉक को मजबूत करेंगी।
केरल-तमिलनाडु में भाजपा को कुछ नहीं मिलेगा
चिदंबरम ने कहा, "मैं सभी राज्यों के लिए नहीं बोल सकता। मैं विश्वास के कह सकता हूं कि इंडिया ब्लॉक को तमिलनाडु में शानदार जीत मिलेगी। केरल में दो फ्रंट (UDF और LDF) को 20 सीटें मिलेंगी। यहां भाजपा को कुछ नहीं मिलेगा। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार लोकप्रिय हैं। कांग्रेस को 2019 की तुलना में 2024 में अधिक सीटें मिलेंगी।"
हिंदू धर्म खतरे में नहीं
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। चिदंबरम ने दावा किया कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली से इंडिया ब्लॉक के लिए अच्छी खबरें हैं। चिदंबरम ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उन्हें "भारत को तोड़ने पर आमादा हिंदू विरोधी राजनेताओं का गिरोह" कहा है। यह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति है। यह पूरे विपक्ष को हिंदू विरोधी बताने और नरेंद्र मोदी को हिंदुओं के रक्षक कहने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। हिंदू धर्म खतरे में नहीं है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: वंशवाद की राजनीति पर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने कही ये बात
ममता बनर्जी के बारे में चिदंबरम ने कहा, “वह इस चुनाव में प्रमुख खिलाड़ी हैं। पश्चिम बंगाल में किला संभालने की उनकी क्षमता इंडिया ब्लॉक को मजबूत करेगी। कच्चाथीवु एक बंद मुद्दा है। समझौता 50 साल पहले हुआ था। नरेंद्र मोदी 2014 से प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने पिछले 10 साल में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया?”
यह भी पढ़ें- जिन माफियाओं की कभी तूती बोलती थी, आज घिघियाते दिख रहे: योगी आदित्यानाथ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.