श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटनाः महिला ने पति को मार शव के किए 22 टुकड़े, बेटे संग मिल एक-एक पार्ट को लगाया ठिकाने

Published : Nov 28, 2022, 11:54 AM ISTUpdated : Nov 28, 2022, 02:41 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटनाः महिला ने पति को मार शव के किए 22 टुकड़े, बेटे संग मिल एक-एक पार्ट को लगाया ठिकाने

सार

दिल्ली के पांडवनगर में मई महीने में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। 

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। घटना पांडवनगर की है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया। इसके बाद टुकड़ों को एक-एक कर फेंका गया। 

घटना मई महीने की है। मृतक की पहचान अंजन दास के रूप में हुई है। हत्या का आरोप अंजन की पत्नी पूनम और बेटे दीपक पर लगा है। मां-बेटे ने अंजन की हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव के टुकड़ों को फ्रिज में डाल दिया गया। बाद में मां-बेटे ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी इलाके में फेंका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति के शव के 22 टुकड़े किए थे। पूनम ने पुलिस को बताया कि अंजन दास के अवैध संबंध थे। इसके चलते उसकी हत्या की।

ऐसे आया मामला सामने
पांच जून को त्रिलोकपुरी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के जवानों को झाड़ियों की ओर से बदबू आई थी। पुलिसकर्मियों ने जांच की तो देखा कि शव के टुकड़ों को फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जून में उसी इलाके में शव के कई टुकड़े मिले थे। पुलिस ने शव के टुकड़ों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे थे, लेकिन उस वक्त अधिक जानकारी सामने नहीं आई थी। 

यह भी पढ़ें- 10 Shocking Facts: आफताब कितना और झूठ बोल रहा, इसका पता करने पुलिस ने निकाला अब ये तरीका

श्रद्धा हत्याकांड सामने आने के बाद इस मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। शव के टुकड़े जिस जगह मिले उस जगह के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल गए तो पता चला की एक महिला और एक युवक रात में कोई चीज फेंक रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मां-बेटे ने मिलकर अंजन दास की हत्या की। दोनों ने हत्या करने से पहले अंजन को नशा दिया था। पुलिस ने उस फ्रिज को भी बरामद कर लिया है, जिसमें शव के टुकड़े रखे गए थे।

यह भी पढ़ें- जिस लड़की को चाहा उसे कोई और करने लगा प्यार, रास्ते के कांटे को दूर करने के लिए IIT के छात्र ने PM को दी धमकी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके