
नई दिल्ली. कृषि कानूनों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक घमासान जारी है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष और सरकार दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। वहीं, भाजपा सांसद और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदन में स्वीकार कर लिया है कि कृषि बिल में मंडियों को खत्म करने का कोई प्रावधान नहीं है।
किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस- अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कांग्रेस ने सदन में स्वीकार ही लिया कि कृषि बिल में मंडियों को खत्म करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने पूछा, फिर यही बात सड़क पर बोलने से परहेज क्यों, किसानों को गुमराह करने की साजिश क्यों, देश को आंदोलनजीवियों के हाथों खेलने देने की कोशिश क्यों?
क्या है वीडियो में?
दरअसल, ठाकुर ने वीडियो शेयर किया है, इसमें राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसद दावा कर रहे हैं कि नए कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी। वहीं, इस पर जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने सदन में पूछा कि नए कानूनों के किस अनुच्छेद में यह लिखा है कि मंडियां खत्म हो जाएंगी।
दीपेंद्र हुड्डा ने मानी सच्चाई
इस वीडियो में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा यह मानते नजर आ रहे हैं कि इन कृषि कानूनों में यह कहीं नहीं लिखा है कि मंडियां खत्म होंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.