
अरावली को लेकर हाल ही में बढ़ती बहस और विवादों के बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एएनआई से विशेष बातचीत की। भूपेंद्र यादव ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार Aravalli की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी नियमों और पर्यावरण संरक्षण कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस बयान के बाद अरावली को लेकर चल रहे संसद और मीडिया में विवाद पर भी कुछ हद तक शांति कायम होने की उम्मीद जताई जा रही है।