राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा

खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की गूंज राज्यसभा में सुनाई दी। आप सांसद राघव चड्ढा के द्वारा यह मामला उठाया गया और सरकार से सवाल किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि विदेशों में बैन प्रोड्क्ट्स भी इंडिया में बिक रहे हैं। 

Share this Video

राज्यसभा में आप सांसद ने खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खाने वाली चीजों पर लेबल लगाकर खुलेआम जहर की बिक्री हो रही है। हालात यह है कि दूध में यूरिया मिल रहा है। पनीर में स्टार्च और कास्टिक सोडा मिल रहा है। एडिबल ऑयल में मशीन ऑयल मिल रहा है। देशी घी में बनने वाली मिठाई वनस्पति घी में बन रही हैं। मां बच्चे को दूध का गिलास नहीं बल्कि यूरिया और अन्य खतरनाक पदार्थों का घोल दे रही है। सब्जियों में ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाकर उसे बेंचा जा रहा है। खाने की मिलावट लोगों के लिए खतरे की घंटी है। कई प्रोडक्ट्स जो विदेशों में बैन हैं वो भारत में बड़े आराम से बिक रहे हैं। दूसरे देशों में जो पालतू जानवर को नहीं खिलाया जाता है वह यहां भारत में सभी बड़े आराम से खा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video