सेना ने पाकिस्तान को नापाक हरकत पर दी सजा, PoK में 15 से ज्यादा आतंकी और सैनिक ढेर

Published : Oct 20, 2019, 06:41 PM ISTUpdated : Oct 20, 2019, 06:42 PM IST
सेना ने पाकिस्तान को नापाक हरकत पर दी सजा, PoK में 15 से ज्यादा आतंकी और सैनिक ढेर

सार

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 6-10  पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। उन्होंने बताया कि भारतीय कार्रवाई में इतने ही आतंकी मारे गए। 

नई दिल्ली. सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 6-10  पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। ये संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। उन्होंने बताया कि भारतीय कार्रवाई में इतने ही आतंकी मारे गए। दरअसल, भारतीय सेना ने रविवार को सीजफायर उल्लंघन के जवाब में पीओके में कार्रवाई की। इसमें चार आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। 

सेना प्रमुख ने बताया, ''हमें पहले ही जानकारी मिली थी कि बाकी जगहों से आतंकी कैंपों में आ रहे थे। पिछले 1 महीने में घुसपैठ की कोशिश भी हो रही थीं। भारत की कार्रवाई में तीन कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए। चौथे कैंप को भी नुकसान पहुंचा है। जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।''

कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में पाकिस्तान
सेना प्रमुख ने बताया कि भारत ने जब से जम्मू-कश्मीर पर आर्टिकल 370 को लेकर फैसला किया है, आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसकी हमें लगातार जानकारी मिल रही है। आतंकवादी घाटी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
घाटी में माहौल सामान्य हो रहा 
आर्मी चीफ ने कहा-घाटी में माहौल लगातार सामान्य हो रहा है। लेकिन कुछ लोग भारत और कुछ लोग पाकिस्तान और पीओके में बैठकर लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं।

भारतीय सेना ने तबाह किए चार आतंकी ठिकाने
भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK में 4 आतंकी कैंप तबाह कर दिए। ये कैंप जूरा, कुंदलशाही, अथमुकम में थे। पाकिस्तान इनका इस्तेमाल भारत में आतंकियों के घुसपैठ के लिए करते थे। 

सेना ने सीजफायर उल्लंघन पर की जवाबी कार्रवाई
लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की तरफ लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सीजफायर तोड़ा। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। पाक की तरफ से हुई फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के 4-5 जवानों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान ने भी माना है कि 5 लोग मारे गए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Paschim Medinipur: 'लक्ष्मी मां को कंजूस बना दिया, गुंड़े अभी सरेंडर कर दें वरना...' Himanta Biswa Sarma
'बस एक बार बचा लो भगवान..' 4 घंटे हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट, फूट-फूटकर रोती महिला का VIRAL VIDEO