सेना ने 24 घंटे में 9 आतंकियों को किया ढेर, सीमा पार से आए थे सभी आतंकी, मुठभेड़ में जवान भी शहीद

Published : Apr 05, 2020, 11:24 AM IST
सेना ने 24 घंटे में 9 आतंकियों को किया ढेर, सीमा पार से आए थे सभी आतंकी, मुठभेड़ में जवान भी शहीद

सार

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने वाले इन आतंकियों को एलओसी के पास के सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं।  

श्रीनगर. सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों की घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है।कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने वाले इन आतंकियों को एलओसी के पास के सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं। भारी बर्फबारी के कारण फिलहाल इलाके में फंसे सेना के जवानों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है।

सीमा पार से आए थे आतंकी 

जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। सेना ने 5 आतंकियों को भी मार गिराया। ये एलओसी से घुसपैठ कर आए थे। पिछले 24 घंटे में सेना ने कश्मीर में 9 आतंकियों को ढेर किया है। इसमें चार शनिवार को कुलगाम में मारे गए। बताया जा रहा कि उक्त आतंकी स्थानीय लोगों को मौत के घाट उतार रहे थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाकर हिज्बुल आतंकी को सेना ने 12 दिन के भीतर ढेर किया है। 

शनिवार को मारे गए थे 4 आतंकी 

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह 4 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इससे पहले पुलिस को हर्दमांगुरी के खुर बातपोरा इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने 34 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को ढेर कर दिया था।

खराब मौसम के कारण ऑपरेशन में खलल

कुपवाड़ा में आज मुठभेड़ का पांचवां दिन था। बुधवार को आतंकी एलओसी पार कर भारत के इलाके में घुस आए थे। ये आतंकी खराब मौसम और धुंध का फायदा उठाकर एलओसी पर घुसपैठ करने में कामयाब रहे । बुधवार दोपहर को ही सेना के जवानों ने इन आतंकियों को घेर लिया था। मुठभेड़ भी हुई लेकिन धुंध और बारिश का फायदा उठाकर आतंकी घेराबंदी तोड़ भाग निकले थे। मौसम खराब होने के कारण सेना के ऑपरेशन में खलल पड़ गया। जिसके बाद 

शनिवार को मौसम साफ होते ही सेना के जवानों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया। सेना ने ड्रोन और हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया। शनिवार शाम को जब सेना के जवानों ने आतंकियों को फिर से घेरा तब से ही मुठभेड़ जारी थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Maharashtra Doctor Attack: 5 पुलिसकर्मी थे साथ, फिर डॉक्टर को कैसे पड़ा थप्पड़? VIDEO वायरल
Arunachal LAC: भारत-चीन सीमा के इन 2 इलाकों में ऐसा क्या है, जहां सैनिक आते हैं आमने-सामने?