दो दिन बाद यहां साथ दिखेंगे भारत और पाक के सैनिक, 15 दिन तक साथ रहकर सीखेंगे जंग जीतने के तरीके

Published : Sep 06, 2019, 01:09 PM ISTUpdated : Sep 06, 2019, 01:52 PM IST
दो दिन बाद यहां साथ दिखेंगे भारत और पाक के सैनिक, 15 दिन तक साथ रहकर सीखेंगे जंग जीतने के तरीके

सार

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच खबर आई है कि रूस में होने वाले ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में भारत पाकिस्तान की सेनाएं शामिल होंगी। 9 से 23 सितंबर  के बीच रूस के ऑरेनबर्ग में डोंगुज प्रशिक्षण रेंज में यह एक्सरसाइज होगी। 

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच खबर आई है कि रूस में होने वाले ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में भारत पाकिस्तान की सेनाएं शामिल होंगी। 9 से 23 सितंबर  के बीच रूस के ऑरेनबर्ग में डोंगुज प्रशिक्षण रेंज में यह एक्सरसाइज होगी। 

- ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज के दो मॉड्यूल होंगे। पहले मॉड्यूल में आतंकवाद रोधी ऑपरेशन, हवाई हमले, सर्चिंग ऑपरेशन और डिफेंस के तरीके बताए जाएंगे। दूसरा मॉड्यूल आक्रामक अभियानों को लेकर किया जाएगा।

- मेजबान रूस के अलावा, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के सैनिक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत के लिए क्यों ज़रूरी है 3-बच्चे का मॉडल? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताई चौंकाने वाली वजह
OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे