हैदराबाद एनकाउंटर समाज के लिए एक संदेश, सैंड आर्टिस्ट पटनायक ने इस तरह पुलिस को किया सैल्यूट

Published : Dec 07, 2019, 02:15 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:37 AM IST
हैदराबाद एनकाउंटर समाज के लिए एक संदेश, सैंड आर्टिस्ट पटनायक ने इस तरह पुलिस को किया सैल्यूट

सार

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर पर हर तरफ पुलिस की तारीफ हो रही है। हर बड़े मौकों पर, खास अवसरों पर आकृतियां बनाकर खास संदेश देने वाले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी पुलिस को धन्यवाद कहा है।

मुंबई. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर पर हर तरफ पुलिस की तारीफ हो रही है। हर बड़े मौकों पर, खास अवसरों पर आकृतियां बनाकर खास संदेश देने वाले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी पुलिस को धन्यवाद कहा है।

पटनायक ने सैंड से आकृति बनाई है। इसमें उन्होंने तेलंगाना पुलिस को सैल्यूट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, इस एनकाउंटर से समाज में एक संदेश जाएगा। 


                                                                 सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक

28 नवंबर को मिला था जला हुआ शव

हैदराबाद में 28 नवंबर को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे वेटनरी डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप भी हुआ था। महिला के साथ ये घटना उस वक्त घटी थी, जब वह 27 नवंबर को हैदराबाद के गच्चीबाउली से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) थे।

भागने की फिराक में थे आरोपी, एनकाउंटर में हुए ढेर
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!
जम्मू-कश्मीर: डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की मौत