भाजपा नेता विजय कुमार ने कहा, जेल के अंदर भी अरुण जेटली ने कभी धैर्य नहीं खोया

Published : Aug 25, 2019, 04:21 PM ISTUpdated : Aug 25, 2019, 04:23 PM IST
भाजपा नेता विजय कुमार ने कहा, जेल के अंदर भी अरुण जेटली ने कभी धैर्य नहीं खोया

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने पार्टी नेता और दोस्त अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह उन्हें कॉलेज के दिनों से जानते थे। विजय कुमार ने यह भी कहा कि वह अरुण जेटली के साथ दो बार जेल गए।

नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को निगमबोध घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने पार्टी नेता और दोस्त अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह उन्हें कॉलेज के दिनों से जानते थे। विजय कुमार ने यह भी कहा कि वह अरुण जेटली के साथ दो बार जेल गए।  

मुझे नहीं पता था कि इतनी जल्दी छोड़ जाएंगे : विजय कुमार
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताते हुए विजय कुमार मल्होत्रा ​​ने कहा, जेटली असंख्य सुखद यादों को पीछे छोड़ गए। यह भाजपा के साथ-साथ राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 

हम पिछले 30-40 सालों से दोस्त थे। मुझे कभी नहीं लगा कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगे। हम दो बार जेल भी गए। पहले दिल्ली जेल और फिर अंबाला जेल। जेल में भी वे कभी धैर्य से काम लेते थे। पूरे आत्मविश्वास के साथ स्थिति से निपटते थे। 

मल्होत्रा ​​ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जेटली कभी भी काम के साथ समझौता नहीं करते थे। वह हर मोर्चे में सर्वश्रेष्ठ थे। उनकी मृत्यु हम सभी के लिए बहुत बड़ा झटका है। भगवान उनके परिवार को दर्द सहने की शक्ति दे। जेटली का शनिवार को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Top 10 Morning News: देश-दुनिया में बड़ा भूचाल लाने वाली सुबह की 10 बड़ी खबरों के ताजा अपडेट