PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में भव्य रोडशो किया और 'अरविंद लिमिटेड' की गारमेंट यूनिट का उद्घाटन किया। इसके बाद वे नमो घाट पर भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में शामिल हुए।

PM Modi Varanasi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोडशो किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया और वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद पीएम मोदी नमो घाट पहुंचे, जहां भारतीय वायु सेना (IAF) की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कई लड़ाकू विमान और एरोबैटिक टीमें आसमान में अपना दम दिखाया।

गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन (Arvind Limited Garment Unit Varanasi)

  • महिलाओं को रोजगार का तोहफा: पीएम मोदी ने वाराणसी में 'अरविंद लिमिटेड' की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया।
  • महिला कर्मचारियों से संवाद: उद्घाटन के बाद उन्होंने वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान: यह यूनिट आधुनिक निर्माण प्रक्रियाओं पर आधारित है और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देगी। यहां तैयार होने वाले कपड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक भेजे जाएंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Scroll to load tweet…

नमो घाट पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो (IAF Day Aerial Display 2026 Namo Ghat)

  • आसमान में गरजे राफेल और सुखोई: गारमेंट यूनिट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नमो घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायु सेना के 'एरियल डिस्प्ले-2026' का लुत्फ उठाया।
  • सूर्य किरण और सारंग का जलवा: वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' कार्यक्रम में 'सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम' और 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
  • तीनों सेनाओं का तालमेल: इस प्रदर्शन में तेजस, प्रचंड हेलीकॉप्टर, राफेल और सुखोई-30 MKI जैसे अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा भारतीय सेना और नौसेना के विमानों ने भी शामिल होकर संयुक्त सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।
Scroll to load tweet…

काशी में पीएम का भव्य स्वागत (PM Modi Varanasi Visit Roadshow)

  • गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत: पुलिस लाइन्स से शुरू होकर चौकाघाट होते हुए नमो घाट तक पीएम मोदी के रोडशो मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
  • शहर भर में सजावट: पीएम के आगमन को लेकर पूरी काशी को खूबसूरती से सजाया गया था और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पॉइंट पर स्वागत की कमान संभाल रखी थी।