मूर्तिकार अरुण योगीराज ने अयोध्या में बनाई राम लल्ला की छोटी मूर्ति, तस्वीरें हुई वायरल, देखें

Published : Mar 25, 2024, 11:02 AM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 11:08 AM IST
Arun Yogiraj

सार

अयोध्या राम मंदिर के लिए राम लल्ला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक बार फिर से राम भक्तों के दिल को जीतने का काम किया है। उन्होंने राम लल्ला की एक और छोटी मूर्ति बनाई, जो अयोध्या मंदिर में विराजमान है।

अरुण योगीराज। अयोध्या राम मंदिर के लिए राम लल्ला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक बार फिर से राम भक्तों के दिल को जीतने का काम किया है। उन्होंने राम लल्ला की एक और छोटी मूर्ति बनाई, जो अयोध्या मंदिर में विराजमान है। उन्होंने श्रीराम के मूर्ति का छोटा स्वरूप अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीरों में वो प्रभु श्रीराम की मूर्ति को हाथों लेकर खड़े हैं। उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।योगीराज ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा "राम लला की मुख्य मूर्ति के चयन के बाद, मैंने अयोध्या में अपने खाली समय में एक और छोटी राम लला मूर्ति (पत्थर) बनाई।"

प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज ने राम लल्ला की छोटी से मूर्ति बनाने से पहले मूर्ति की आंखों को तराशने के लिए इस्तेमाल किए गए स्पेशल मशीन की एक तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि इस चांदी के हथौड़े को उस सुनहरी छेनी के साथ साझा करने के बारे में सोचने का ख्याल आया है। उन्होंने चांदी के हथौड़े का इस्तेमाल अयोध्या के राम लला की दिव्य आंखों (नेट्रोनमिलाना) को उकेरने के लिए इस्तेमाल किया था।

 

 

योगीराज ने प्रभु श्रीराम की मूर्ति बनाए जाने पर माना भाग्यशाली

योगीराज ने जिस मूर्ति की रचना की है, उसमें प्रभु श्री राम को 5 वर्षीय बालक के रूप में दिखाया गया है। मूर्ति की लंबाई मात्र 51 इंच है। मूर्ति को कृष्ण शिला से बनाई गई है। ये पत्थर कर्नाटक से लाया गया था।मूर्ति को नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह या गर्भ गृह में रखे जाने के बाद कर्नाटक स्थित मूर्तिकार ने कहा कि वह खुद को पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानते हैं। इस उन्होंने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि अब मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।

ये भी पढ़ें: वरुण गांधी का पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से कटा पत्ता, जानें कौन है वो कांग्रेस के वो बागी नेता, जिसे BJP ने दिया मौका?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह