अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिली बड़ी जीत, 60 में से 46 सीटों को किया अपने नाम

Published : Jun 02, 2024, 04:39 PM IST
Arunachal Pradesh Assembly election

सार

अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में 46 सीटों को जीत लिया है। पार्टी को लगातार दूसरी बार राज्य में बड़ी जीत मिली है। 

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा की भाजपा सरकार को जनता के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बड़ा बहुमत दिया है। राज्य की 60 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 46 सीटों को जीत लिया है। कोई भी विपक्षी पार्टी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। राज्य में बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत थी।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 10 सीटों पर निर्विरोध जीत मिली हुई थी। 50 सीटों पर मतदान हुआ था। NPEP (National People's Party) को 5, NCP (Nationalist Congress Party) को 3, PPA (People's Party of Arunachal) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली है। तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं।

भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

60 सदस्यों वाले अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच था। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार उतारे। भाजपा पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत गई। इन निर्वाचन क्षेत्रों में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इनमें बोमडिला, चौखाम, हयूलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा और जीरो-हापोली शामिल हैं।

पहले ही चुनाव जीत गए थे सीएम पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन शामिल हैं। दोनों भाजपा से हैं। वे पहले ही चुनाव जीत गए थे। अन्य प्रमुख उम्मीदवार बियुराम वाहगे (भाजपा), निनॉन्ग एरिंग (भाजपा), करिखो क्रि (एनपीपी), पानी तारम (भाजपा), कुमार वली (कांग्रेस), कामलुंग मोसांग (भाजपा), वांगकी लोवांग (भाजपा) और जम्पा थिर्नली कुनखाप (कांग्रेस) थे।

यह भी पढ़ें- सिक्किम विधानसभा चुनाव रिजल्ट: SKM की आंधी में तिनके सा उड़ा विपक्ष, जीत सका मात्र 1 सीट

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली थी 41 सीटें

गौरतलब है कि 2019 में अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीती थीं। जनता दल (यूनाइटेड) ने सात, एनपीपी ने पांच, कांग्रेस ने चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए थे। 2024 के चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ी है। पार्टी को 5 अतिरिक्त सीटों पर जीत मिली है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो