संजय सिंह और भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने की परमीशन नहीं, जानें तिहाड़ जेल प्रशासन ने क्यों लगाई रोक

Published : Apr 10, 2024, 10:18 AM ISTUpdated : Apr 10, 2024, 10:29 AM IST
kejriwal news jail

सार

अरविंद केजरीवाल की बुधवार को आप नेता संजय सिंह और भगवंत मान के साथ मीटिंग फिक्स थी। लेकिन अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए दोनों नेताओं के केजरीवाल से मिलने की परमीशन पर रोक लगा दी है। मीटिंग के लिए जेल प्रशासन नया समय तय करेगा।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथिर शराब घोटाले मामले में इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। ईडी ने पिछले महीने 21 मार्च को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेशी के बाद 1 अप्रैल से वह तिहाड़ जेल में हैं। जेल में बुधवार को आप नेता संजय सिंह और भगवंत मान की दोपहर 1 बजे मीटिंग होनी थी, लेकिन अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसपर रोक लगा दी है।  

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आप प्रमुख जेल में बंद है और लोकसभा चुनाव सर पर है। पार्टी के नेता केजरीवाल से मिलकर कोई रणनीति तक नहीं बना पा रहे हैं।  हाल ये है कि अब तो जेल प्रशासन की ओर से नेताओं को केजरीवाल से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट की 10 बड़ी बातें: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी याचिका को खारिज करने के पहले कोर्ट ने क्या-क्या कहा

जेल प्रशासन तय करेगा मीटिंग का नया समय
तिहाड़ जेल प्रशासन ने फिलहाल दोपहर 1 बजे केजरीवाल और आप नेताओं की होने वाली मीटिंग को लेकर रोक लगा दी है। जेल प्रशासन ने कहा है कि संजय सिंह और भगवंत मान की आज दोपहर में मीटिंग होने जिसके समय में परिवर्तन किया गया है। जल्द ही दोनों नेताओं को मीटिंग का समय फिर से निर्धारित कर दिया जाएगा।

सुरक्षा कारणों के चलते जेल अथॉरिटी ने नहीं दी परमीशन 
अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। आप नेताओं को केजरीवाल के बिना ही इलेक्शन की तैयारी करनी पड़ रही। वहीं अब आप नेता संजय सिंह और भगवंत मान को भी केजरीवाल से जेल में मिलने की परमीशन नहीं दी गई है। बुधवार को आप नेताओं की केजरीवाल से मीटिंग फिक्स थी लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक सुरक्षा कारणों के मद्देनजर केजरीवाल के किसी से भी मिलने पर रोक लगाई गई है।

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम पर संसद में चर्चा आज: पीएम मोदी दोपहर 12 बजे करेंगे शुरुआत, जानें क्यों हो रही ये बहस
Weather Alert: अगले 5 दिन कोहरा, ठंड का डबल अटैक, दिल्ली से केरल तक का हाल जानिए