जेल से बाहर आने पर केजरीवाल ने जताया सबका आभार, बोले-देश की 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा

Published : May 10, 2024, 07:57 PM ISTUpdated : May 10, 2024, 08:11 PM IST
Arvind Kejriwal Delhi CM

सार

अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया कि वह शनिवार की सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां पूजा करेंगे।

Arvind Kejriwal first reaction: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों विशेषकर दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी न्याय के लिए थैंक्स कहा। अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए केजरीवाल ने लोगों से तानाशाही से मुक्ति की अपील करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल के स्वागत में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ दिल्ली सीएम का स्वागत करने पहुंचे थे।

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने?

अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सब लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। देशभर के करोड़ों करोड़ों लोगों ने अपनी दुआएं और अपना आशीर्वाद मुझको भेजा। मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिनकी वजह से आज मैं आपके बीच में हूं। आप लोगों से एक ही अपील है, हम सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं संघर्ष कर रहा हूं तानाशाही के खिलाफ लेकिन देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा।

शनिवार को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया कि वह शनिवार की सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां पूजा करेंगे। उन्होंने लोगों को वहां पहुंचने की अपील की है। इसके बाद वह अपने पार्टी कार्यालय पर जाएंगे। यहां वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट बेंच के तर्क के आगे ईडी हुई निरुत्तर

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए जमानत दे दी। बेंच ने कहा: केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत देने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। 21 दिन यहां या वहां से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
  • हम अंतरिम आदेश पारित कर रहे हैं, उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे रहे हैं। वह 2 जून को सरेंडर करेंगे।
  • ईडी की प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) अगस्त 2022 में दर्ज की गई थी जबकि मुख्यमंत्री को इस साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
  • केजरीवाल डेढ़ साल तक दिल्ली में ही थे। उन्हें पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव के वक्त गिरफ्तार किया गया।
  • जमानत की शर्तें आप नेता संजय सिंह के समान होंगी, जिन्हें पिछले महीने मामले के सिलसिले में जमानत दी गई थी।

यह भी पढ़ें:

केजरीवाल एक महीना तक रहेंगे बाहर लेकिन नहीं कर पाएंगे यह 5 काम…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत
21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि