
नई दिल्ली। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले मामले में बुरी तरह से फंस चुके हैं। ईडी के एक्शन के बाद से ही वह तिहाड़ जेल में बंद थे और अब सीबीआई ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबाई ने कल केजरीवाल से कड़ी पूछताछ की थी। अब आज यानी बुधवार को सीबीआई ने केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किया है। इस दौरान कोर्ट में सीबीआई ने केजरीवाल से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज ही केजरीवाल की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
केजरीवाल के अधिवक्ता का आरोप- एजेंसी का रवैया पक्षपातपूर्ण
अरविंद केजरीवाल के अधिवक्ता अधिवक्ता विवेक जैन ने आरोप लगाया कि सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया है। केजरीवाल को परेशान किया जा रहा है। विवेक जैन ने कहा कि यह सबसे संवेदनशील मामलों में से एक है जो न्यायशास्त्र के इतिहास में दर्ज किया जाएगा। विवेक जैन ने कहा कि कोई व्यक्ति एक मामले में हिरासत में है। उसे दूसरे मामले में भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन हम उचित प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं। केजरीवाल के वकील ने अपील की कि सुनवाई कल तक के लिए टाली जाए ताकि दस्तावेज को कानूनी टीम केजरीवाल के साथ साझा कर सकें और वह पेशी के लिए तैयार हो सकें।
सीबीआई ने आरोपों को खारिज किया
सीबीआई ने केजरीवाल के अधिकवक्ता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई पक्षपात पूर्ण रवैया नहीं अपनाया जा रहा है। हम काफी पहले से इस केस में काम कर रहे थे। फिर भी हमने चुनाव के चलते अपने काम को कुछ दिन के लिए रोक था। यह कार्रवाई पहले भी कर सकते थे लेकिन नहीं की ताकि चुनावी प्रक्रिया में बाधा न आए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.