दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल कितने संपत्ति के है मालिक, जानें हर महीने कितनी मिलती है सैलरी?

Published : May 11, 2024, 10:35 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिले अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। बता दें कि ED ने केजरीवाल पर 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। 

PREV
17
अरविंद केजरीवाल की सैलरी

अरविंद केजरीवाल असल में भी करोड़पति हैं। इसके अलावा वो देश के ऐसे मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में शामिल है, जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा है। केजरीवाल को हर महीने 1 लाख 70 हजार रुपये सैलरी मिलती है।

27
अरविंद केजरीवाल की संपत्ति

अरविंद केजरीवाल ने जब साल 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा था तो उन्होंने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का भी ब्योरा दिया था। उस वक्त उनके पास कुल 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

37
केजरीवाल की चल और अचल संपत्ति

केजरीवाल के विधानसभा के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 9,95,741 रुपए की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी 57 लाख की चल संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा 1 करोड़ 77 लाख रुपये अचल संपत्ति है और पत्नी के पास 1 करोड़ की अचल संपत्ति है।

47
सुनीता केजरीवाल के नाम प्रॉपर्टी

केजरीवाल के नाम पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 2400 Sq.Ft की एक जमीन होने की बात चुनावी हलफनामे में थी। हरियाणा में भी उनके नाम 6750 Sq.Ft की जमीन थी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर गुरुग्राम में 2244 Sq.Ft की एक रेंजिडेंशियल प्रॉपर्टी थी।

57
केजरीवाल की पढ़ाई

केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से साल 1989 में बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। उन्होंने इनकम टैक्स विभाग में भी बड़े पद पर रह चुके हैं।

67
दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गाड़ी

दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पास खुद के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। हालांकि, उनकी पत्नी के पास मारुति बलेनो मौजूद है, जिसकी कीमत 6 लाख 20 हजार रुपए है।

77
केजरीवाल को मिलने वाली सुविधा

केजरीवाल की पत्नी के पास 320 ग्राम की गोल्ड की ज्वेलरी है, जबकि करीब 1 किलो चांदी भी है। मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल को कई तरह की सुख सुविधाएं भी मिलती है।

Recommended Stories