
Chief Ministers of Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे साथ ही नए मुख्यमंत्री के शपथ को लेकर भी चर्चा करेंगे। केजरीवाल दिल्ली के तीन बार सीएम रहे हैं। उनका तीन कार्यकाल 3455 दिन का रहा है।
11 साल बाद दिल्ली को मिलेगा नया सीएम?
दिल्ली को 11 साल बाद नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। 2013 में आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन उनका पहला कार्यकाल 49 दिनों का ही रहा। इसके बाद केंद्र शासित राज्य के एक साल के लिए राज्यपाल शासन लगा दिया गया। फिर 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। आप ने दिल्ली की 70 सीटों में 67 पर विजय हासिल की। इसके बाद फिर 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार वापसी की और एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सीएम बने। लेकिन दिल्ली आबकारी नीति केस में पिछले कुछ महीनों में जेल में रहने के दौरान उन पर पद नहीं छोड़ने का आरोप लगा। वह जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद पर बने रहे।
13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए। 15 सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर सबको चौका दिया। केजरीवाल ने कहा कि जनता के बीच वह जाएंगे और जबतक जनता का जनादेश उनको नहीं मिलेगा, वह पद नहीं संभालेंगे।
दिल्ली का पहला सीएम कौन था?
देश की आजादी के बाद दिल्ली का पहला आम चुनाव 1952 में हुआ। कांग्रेस पूर्ण बहुमत में आई। नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले ब्रह्म प्रकाश यादव दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने। 17 मार्च 1952 को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वह 2 साल 332 दिनों तक दिल्ली के सीएम रहे। ब्रह्म प्रकाश यादव के इस्तीफा के बाद दरयागंज के विधायक गुरमुख निहाल सिंह मुख्यमंत्री बनें। वह करीक एक साल 263 दिनों तक दिल्ली के सीएम रहे।
1956 से 1993 तक कोई सीएम नहीं
दिल्ली में 1 नवम्बर 1956 से 1 दिसंबर 1993 तक कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा। करीब 37 साल तक राज्य में कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा। केंद्र सरकार ने केंद्र शासित राज्य में यह पद खत्म कर दिया था। 1993 में एक बार फिर दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए। 2 दिसंबर 1993 को बीजेपी ने सरकार बनाई और मोतीनगर के विधायक मदन लाल खुराना मुख्यमंत्री बनें।
जानिए दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के नाम
CM Name | कब से | कब तक | पार्टी |
| ब्रह्म प्रकाश | 17 मार्च 1952 | 12 फरवरी 1955 | कांग्रेस |
| गुरमुख निहाल सिंह | 12 फरवरी 1955 | 01 नवम्बर 1956 | कांग्रेस |
| मदनलाल खुराना | 2 दिसंबर 1993 | 26 फरवरी 1996 | बीजेपी |
| साहिब सिंह वर्मा | 26 फरवरी 1996 | 12 अक्टूबर 1998 | बीजेपी |
| सुषमा स्वराज | 12 अक्टूबर 1998 | 3 दिसंबर 1998 | बीजेपी |
| शीला दीक्षित | 3 दिसंबर 1998 | 01 दिसंबर 2003 | कांग्रेस |
| शीला दीक्षित | 2 दिसंबर 2003 | 29 नवम्बर 2008 | कांग्रेस |
| शीला दीक्षित | 30 नवम्बर 2008 | 28 दिसंबर 2013 | कांग्रेस |
| अरविंद केजरीवाल | 28 दिसंबर 2013 | 14 फरवरी 2014 | आप |
| राष्ट्रपति शासन | 14 फरवरी 2014 | 14 फरवरी 2015 | --- |
| अरविंद केजरीवाल | 14 फरवरी 2015 | 15 फरवरी 2020 | आप |
| अरविंद केजरीवाल | 14 फरवरी 2020 | आप |
यह भी पढ़ें:
क्या है नमो भारत रैपिड रेल? पहली ट्रेन कहां से कहां तक चली, कितना है किराया?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.