
What is Namo Bharat Rapid rail: गुजरात के अहमदाबाद से भुज के बीच शुरू की गई वंदे मेट्रो का नाम बदलकर अब नमो भारत रैपिड रेल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ किया। नमो भारत रैपिड रेल सर्विस कम समय में अधिक तेज गति से गंतव्य तक पहुंचाने का सबसे प्रमुख माध्यम है। आइए जानते हैं रैपिड रेल सर्विस के बारे में...
क्या है रैपिड रेल सर्विस?
नमो भारत रैपिड रेल सेवा, भारत की महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना है। इसे नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) द्वारा शुरू किया गया था। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के प्रमुख शहरी क्षेत्रों के बीच ट्रेवेल टाइम को कम करना, तेज गति से आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।
नमो भारत रैपिड रेल सर्विस का पहला फ़ेज कहां?
नमो भारत रैपिड रेल सर्विस का पहला फ़ेज देश की राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ था। यह एनसीआर में सुगम यात्रा को उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न शहरों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया। इसका पहला चरण दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर करीब 82 किलोमीटर का है।
एनसीआर में और कौन-कौन नमो भारत रैपिड सर्विस प्रस्तावित?
दिल्ली एनसीआर में क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का बड़ा प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। पहला कॉरिडोर दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ (82 किमी) है तो अन्य कॉरिडोर भी प्रस्तावित है। नमो भारत रैपिड रेल सर्विस, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर रूट और दिल्ली-पानीपत रूट पर भी चलेगी।
क्या होती है नमो भारत रैपिड रेल की स्पीड?
नमो भारत रैपिड रेल को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, इसकी ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है।
नमो भारत रैपिड ट्रेन में कितने कोच लगते हैं?
नमो भारत रैपिड ट्रेन में छह कोच लगाए जाने का प्रावधान है। हालांकि, इसको 9 कोच तक विस्तार दिया जा सकता है। करीब 1700 पैसेंजर्स इसमें रोज ट्रेवेल कर सकते हैं।
क्या है नमो भारत रैपिड रेल में सुविधा?
नमो भारत रैपिड रेल की डिजाइन एयरोडायनामिक्स है। इसके कोच फुल एसी हैं। इसमें वाईफाई की सुविधा मिलती है। हर कोच सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं।
टिकट व ट्रेन की फ्रीक्वेंसी?
दरअसल, नमो भारत रैपिड रेल सर्विस अपनी रूट पर हर 5-10 मिनट के अंदर ट्रेन की सुविधा प्रदान करती है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 24 स्टेशन है। गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर के शहरी केंद्रों से गुजरते हुए एक घंटे से भी कम समय करीब 55 मिनट में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा। जबकि अभी गुजरात में शुरू हुए अहमदाबाद-भुज रूट पर 11 स्टेशन है। अहमदाबाद-भुज रूट पर 25 किलोमीटर तक का फेयर 30 रुपया तय किया गया है। जबकि 50 किमी तक के लिए 60 रुपये, 100 किमी तक के लिए 120 रुपये, 150 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 180 रुपये देना होगा। 200 किलोमीटर तक यात्रा के लिए 240 रुपये तो 250 किलोमीटर तक यात्रा करने के लिए 300 रुपये का टिकट लेना होगा। 300 किलोमीटर तक यात्रा करने के लिए 360 रुपये का टिकट लेना होगा।
अहमदाबाद-भुज रूट पर नमो भारत रैपिड रेल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
नमो भारत रैपिड रेल का अहमदाबाद-भुज रूट पर सोमवार को शुभारंभ किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी अपनी गुजरात यात्रा के दौरान नमो भारत रैपिड रेल सेवा को शुरू किया। पढ़िए अहमदाबाद-भुज नमो भारत रैपिड रेल की डिटेल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.