
ASEAN-INDIA Summit: पीएम नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह आसियान-इंडिया समिट में शिरकत किया। शिखर सम्मेलन में करीब पांच के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी है और वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर हमारा मंत्र है। आसियान समिट के बाद गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री दिल्ली लौट आए।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने जकार्ता में जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जकार्ता के रिट्ज कार्लटन होटल में जुटे हुए थे। प्रवासी भारतीयों ने 'वंदे मातरम' और 'मोदी-मोदी' के नारों से पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक डांस भी किया गया। प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में रहे रहे प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी की। इसके पहले जकार्ता एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ। इंडोनेशिया की महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण मंत्री आई. गुस्ती आयु बिंटांग दारमावती ने उनको रिसीव किया।
आसियान भारत के एक्ट ईस्ट पॉलिसी का आधारस्तंभ
आसियान-इंडिया शिखर में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टनरशिप अपने चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। ऐसे में भारत-आसियान समिट को-चेयर करना मेरे लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है। मोदी ने कहा कि हमारी हिस्ट्री और ज्योग्राफी भारत और आसियान को जोड़ते हैं। साथ ही साझा मूल्य, क्षेत्रिय एकता, शांति, समृद्धि और मल्टी पोलर वर्ल्ड में साझा विश्वास भी हमें आपस में जोड़ते हैं। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। हम सबकी सदी है। इसके लिए आवश्यक है कि एक एक नियम आधारित पोस्ट कोविड वर्ल्ड ऑर्डर का निर्माण और मानव कल्याण के लिए सबका प्रयास। फ्री और ओपन इंडो पैसिफिक की प्रगति और ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने में हम सबके साझे हित हैं। मुझे विश्वास है कि आज हमारे बातचीत से भारत-आसियान के भावी भविष्य को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
उदयनिधि स्टालिन के बाद अब डीएमके सांसद ए राजा बोले-HIV और सामाजिक कलंक जैसा सनातन धर्म
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.